न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस 100 करोड़ी घर में बेटी के साथ शिफ्ट होंगे दीपिका-रणवीर, वीडियो वायरल, ईशा ने रोते हुए बताई आपबीती

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह को लेकर हमेशा कोई न कोई खबर चलती रहती है। दोनों ही बड़े स्टार हैं और फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Apr 2025 2:35:11

2 News : इस 100 करोड़ी घर में बेटी के साथ शिफ्ट होंगे दीपिका-रणवीर, वीडियो वायरल, ईशा ने रोते हुए बताई आपबीती

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह को लेकर हमेशा कोई न कोई खबर चलती रहती है। दोनों ही बड़े स्टार हैं और फैंस के बीच जबरदस्त लोकप्रिय हैं। हर कोई इनके बारे में जानने के लिए बेकरार रहता है। पिछले साल उनकी जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ था। दीपिका ने शादी के 6 साल बाद बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। दीपिका ने फिलहाल काम से ब्रेक लिया हुआ है और वह बेटी की देखरेख में बिजी हैं। दूसरी ओर, रणवीर काम पर लौट चुके हैं। वे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

इसके हिसाब से वे दुआ पादुकोण सिंह के साथ मुंबई के सबसे आलीशान घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं। उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के बाजू में करोड़ों का नया क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है। ये घर बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित है। इस घर का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घर की कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वहां से समुद्र का नजारा देखने को मिले।

उनका नया घर अद्भुत वास्तुकला का नमूना है, जो एक ऊंची इमारत की 16 से 19 मंजिल तक फैला हुआ है। इसमें अंदर लगभग 11266 वर्ग फुट और 1300 वर्ग फुट की छत है। बांद्रा वाले घर के अलावा कपल के पास अलीबाग में एक 22 करोड़ रुपए का बंगला भी है, जिसे उन्होंने साल 2021 में खरीदा था। उल्लेखनीय है कि दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी की थी। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। इसमें दीपिका को डीसीपी शक्ति शेट्टी के रूप में देखा गया था।

इससे पहले उनकी फिल्म कल्कि 2898 एडी रिलीज हुई थी। बात रणवीर की करें तो वे इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग कर रहे हैं। उनके पास एक्सेल एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित ‘डॉन 3’, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘शक्तिमान’ और ‘बैजू बावरा’ भी हैं।

रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने शेयर किया वीडियो और लिखा…

‘अनुपमा’ स्टार एक्ट्रेस रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ईशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोते हुए आपबीती सुना रही हैं। कैप्शन में ईशा ने लिखा, “उन सभी लोगों का शुक्रिया, जो मेरे साथ खड़े रहे, जिन्होंने मेरी बात सुनी और इन सब के दौरान मेरा साथ दिया। मैं आगे बढ़ने के लिए काम कर रही हूं, लेकिन यह मेरी लड़ाई थी और इस पर बोलना मेरा हक था। मैं नेपो-बेबी थी, जिसे छांव में रखा गया।

मैं चुप्पी, कन्फ्यूजन और दर्द के साथ बड़ी हुई, जिसे सहना मेरा काम नहीं था। जब अप्रत्याशित रूप और जोर से सच्चाई सामने आई तो मुझे कसूरवार ठहराया गया। मैं डर गई थी। मैं असुरक्षित थी और मुझे सपोर्ट करने की बजाय मुझे शर्मिंदा किया गया। लेकिन महीनों के हैरेसमेंट के बाद मैं अपनी बात पर अडिग हूं। मैंने जो कुछ भी शेयर किया, वह जानबूझकर किया। यह कभी भी अटेंशन पाने के लिए नहीं था। यह सिर्फ अपनी कहानी को फिर से शुरू करने के लिए था।” बता दें ईशा ने पिछले साल रूपाली पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि रूपाली की वजह से उनके पैरेंट्स की शादी टूटी।

रूपाली अक्सर उनके न्यूजर्सी वाले घर में आती थीं और उसी बेड पर सोती थीं, जिस पर उनके पैरेंट्स सोया करते थे। ईशा के आरोपों के बाद रूपाली ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपए की मानहानि का केस किया था। ईशा, रूपाली के पति अश्विन के. वर्मा और सपना वर्मा की बेटी हैं। साल 1997 में बिजनेसमैन अश्विन ने सपना से शादी की थी और 2008 में उनका तलाक हो गया। साल 2013 में अश्विन ने रूपाली से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा रूद्रांश है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान