न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हीरो बनने का तो नहीं मिला मौका, लेकिन लड़की के रोल में कयामत ढा रहा ये एक्टर – क्या आपने पहचाना?

सन ऑफ सरदार 2 में दीपक डोबरियाल का लड़की के रूप में दिखना हर किसी को चौंका रहा है। अजय देवगन और बड़ी स्टारकास्ट के बीच ये ट्विस्ट दर्शकों के लिए बना है चर्चा का विषय।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 10:21:29

हीरो बनने का तो नहीं मिला मौका, लेकिन लड़की के रोल में कयामत ढा रहा ये एक्टर – क्या आपने पहचाना?

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म सन ऑफ सरदार 2 इन दिनों चर्चा में है और इसका कारण सिर्फ इसकी दमदार स्टार कास्ट ही नहीं, बल्कि एक बेहद दिलचस्प ट्विस्ट भी है। इस फिल्म में जहां एक ओर अजय देवगन की मौजूदगी है, वहीं दूसरी ओर एक्टिंग की दुनिया के कई दिग्गज चेहरे जैसे संजय दत्त, रवि किशन, मुकुल देव, चंकी पांडे और विंदू दारा सिंह भी नजर आएंगे। वहीं, अगर बात करें अदाकाराओं की तो मृणाल ठाकुर, नीरू बाजवा, कुब्रा सैत और अश्विनी खलसेकर जैसे नाम फिल्म में जान डालने वाले हैं।

लेकिन ठहरिए, कहानी यहीं खत्म नहीं होती...

आप सोच रहे होंगे कि जब चार एक्ट्रेसेज़ के नाम बताए गए हैं, तो फिर ये पांचवीं कौन है जो अजय देवगन के साथ कई सीन में दिखाई दे रही है और जिसने सबका ध्यान खींचा है?

ये कौन सी ‘एक्ट्रेस’ है जो लिस्ट में नहीं, लेकिन ट्रेलर में खूब नजर आ रही है?

फिल्म के ट्रेलर में एक और ‘अदाकारा’ की झलकियां हैं, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि ये है कौन। दिलचस्प बात ये है कि गूगल भी शायद इस सवाल का जवाब न दे पाए। दरअसल, इस एक्ट्रेस की भूमिका किसी महिला कलाकार ने नहीं, बल्कि एक मेल एक्टर ने निभाई है – और वो भी कोई आम नाम नहीं, बल्कि 'तनु वेड्स मनु' के हमारे प्यारे पप्पी भैया यानी दीपक डोबरियाल।

जी हां, यकीन करना मुश्किल है लेकिन ट्रेलर में दीपक डोबरियाल को पूरी तरह एक लड़की के अवतार में देखना चौंकाने वाला है। न सिर्फ उनके हावभाव बल्कि उनकी अदाकारी भी इतनी कसी हुई है कि एक पल को दर्शक धोखा खा जाएं।

एक्टर का चैलेंज, फैंस की एक्साइटमेंट

दीपक डोबरियाल के फैंस के लिए यह ट्रेलर किसी सरप्राइज़ से कम नहीं। अब तक अपने कॉमिक अंदाज़ से सबको हंसाने वाले दीपक इस बार नए अवतार में चुनौती स्वीकार करते नज़र आ रहे हैं। लड़की के गेटअप में आकर किरदार निभाना सिर्फ मेकअप की बात नहीं, यह पूरी बॉडी लैंग्वेज और अभिव्यक्ति का मामला होता है – और दीपक ने इस परफॉर्मेंस से यह साबित कर दिया कि वे हर रोल में जान डाल सकते हैं।

अब देखना यह है कि जब फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी तो दर्शकों की प्रतिक्रियाएं कैसी होंगी।

लेकिन एक बात तय है — कॉमेडी के मामले में फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को फिलहाल कुछ खास इम्प्रेस करता नहीं दिख रहा है। हालांकि, दीपक डोबरियाल का यह अनोखा किरदार लोगों को थिएटर तक खींच सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी