न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देब मुखर्जी का अन्तिम संस्कार: रणबीर कपूर ने निभाया दोस्ती का फर्ज, जया बच्चन के गले लगकर रोयी काजोल

होली के शुभ अवसर पर फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पिता, वरिष्ठ फिल्म निर्माता देब मुखर्जी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 16 Mar 2025 2:45:47

देब मुखर्जी का अन्तिम संस्कार: रणबीर कपूर ने निभाया दोस्ती का फर्ज, जया बच्चन के गले लगकर रोयी काजोल

होली के शुभ अवसर पर फिल्म निर्देशक अयान मुखर्जी के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके पिता, वरिष्ठ फिल्म निर्माता देब मुखर्जी का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। इस दुखद घड़ी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे अयान को सांत्वना देने पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार के दौरान रणबीर कपूर की एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने करीबी दोस्त अयान मुखर्जी के पिता की अर्थी को कंधा देते नजर आए। रणबीर और आलिया भट्ट होली के मौके पर अलीबाग में थे, लेकिन यह दुखद खबर सुनते ही वे तुरंत मुंबई लौट आए। रणबीर ने दोस्ती का फर्ज निभाते हुए पूरे समय अयान के साथ खड़े रहे।

काजोल हुईं भावुक, जया बच्चन के गले लगकर रोईं

देब मुखर्जी का परिवार बॉलीवुड से गहरे जुड़ा हुआ है। काजोल और अयान मुखर्जी के बीच पारिवारिक रिश्ता है, क्योंकि देब मुखर्जी उनके अंकल थे। जब जया बच्चन उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचीं, तो काजोल खुद को संभाल नहीं पाईं और भावुक होकर उनके गले लगकर रो पड़ीं। इस मार्मिक क्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

चोट के बावजूद ऋतिक रोशन भी पहुंचे

ऋतिक रोशन, जो हाल ही में ‘वॉर 2’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे, डॉक्टर द्वारा दिए गए बेड रेस्ट के निर्देशों को नजरअंदाज कर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वह हाथ में स्टिक लेकर अयान के घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।

कई सितारे पहुंचे श्रद्धांजलि देने

देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, जया बच्चन और काजोल के अलावा अनिल कपूर, करण जौहर, किरण राव और सलीम खान भी शोक व्यक्त करने पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल

प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद

दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार

125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस

नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं

मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले

'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें

दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड