Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस: 'दे दे प्यार दे 2' ने सिर्फ 2 दिनों में निकाला बजट का बड़ा हिस्सा, अजय देवगन की फिल्म की कमाई हुई धमाकेदार

अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे 2 ने पहले दो दिनों में 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने 2025 की सबसे बड़ी रोम-कॉम ओपनिंग में जगह बनाई और बजट का 25% हिस्सा कमा लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 8:44:49

बॉक्स ऑफिस: 'दे दे प्यार दे 2' ने सिर्फ 2 दिनों में निकाला बजट का बड़ा हिस्सा, अजय देवगन की फिल्म की कमाई हुई धमाकेदार

अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दी है। फिल्म ने पहले दिन ही 2025 की 24 फिल्मों को पहले दिन के कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया। अब फिल्म अपने पहले वीकेंड के दूसरे दिन भी अच्छी कमाई कर रही है।

दूसरे दिन की कमाई

ओपनिंग डे पर अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने पिछले दिन के मुकाबले लगभग 40% की बढ़त दिखाई और 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन 21 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ध्यान दें कि यह आंकड़ा सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के अनुसार है और अंतिम नहीं माना जा सकता।

बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म को बनाने में लगभग 100 करोड़ रुपये का खर्च आया है। सैक्निल्क के अनुसार, अंशुल शर्मा के निर्देशन में बनी इस रोम-कॉम ने ओपनिंग डे पर 14.50 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया।

अगर आज का घरेलू कलेक्शन भी जोड़ें तो फिल्म ने अपने बजट का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा केवल दो दिनों में कमा लिया है। इसके अलावा, दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में वृद्धि हुई है और आने वाले दिनों में और भी बढ़त की संभावना है।
'दे दे प्यार दे 2' के दो बड़े कारनामा

इस साल की चौथी सबसे बड़ी रोमांटिक कॉमेडी ओपनर:


फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में 'परम सुंदरी' (7.37 करोड़) और 'भूल चूक माफ' (7.2 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए इस साल की चौथी सबसे बड़ी रोम-कॉम ओपनर का टैग अपने नाम कर लिया।

अजय देवगन की 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग:

फिल्म ने 'रेड 2' (19.25 करोड़) के बाद अजय देवगन की 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की। इसने 'सन ऑफ सरदार 2' (7.25 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए यह कारनामा किया।

फिल्म के बारे में

'दे दे प्यार दे 2' को लव रंजन ने लिखा है और अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। साल 2019 की हिट कॉमेडी 'दे दे प्यार दे' का यह सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा आर माधवन, जावेद जाफरी, जावेद के बेटे मीजान और रकुल प्रीत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका