न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

De De Pyaar De 2 BO Day 10: 100 करोड़ के करीब पहुंची 'दे दे प्यार दे 2', दूसरे संडे कर डाली धमाकेदार कमाई

दे दे प्यार दे 2 ने दूसरे संडे पर भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, नई फिल्मों को पछाड़ते हुए 10 दिनों में 61.85 करोड़ की कमाई, 100 करोड़ के क्लब के करीब पहुंची रोमांटिक कॉमेडी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Nov 2025 9:00:01

De De Pyaar De 2 BO Day 10: 100 करोड़ के करीब पहुंची 'दे दे प्यार दे 2', दूसरे संडे कर डाली धमाकेदार कमाई

अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपने दूसरे वीकेंड का सफर पूरा कर लिया है। इस शुक्रवार, 21 नवंबर को रिलीज़ हुई नई फिल्मों 'मस्ती 4' और '120 बहादुर' के बावजूद यह फिल्म दर्शकों के बीच सबसे ऊपर रही। दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए यह साबित कर दिया कि दर्शकों का प्यार अब भी कायम है।

दूसरे संडे का कलेक्शन

फिल्म की शुरुआत 14 नवंबर, 2025 को हुई थी और रिलीज़ के पहले हफ़्ते में ही इसने 51.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। 8वें दिन फिल्म ने 2.25 करोड़, जबकि 9वें दिन 4 करोड़ रुपये कमाए।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन यानी दूसरे संडे पर 'दे दे प्यार दे 2' ने 4.50 करोड़ की कमाई दर्ज की। इसके साथ ही फिल्म की 10 दिनों की कुल कमाई 61.85 करोड़ रुपये हो गई है।

टकराएगी 'बागी 4' से

60 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी इस रोमांटिक कॉमेडी के लिए अब टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' को मात देना बाकी है। 'बागी 4' का लाइफटाइम कलेक्शन 67.07 करोड़ है। 'दे दे प्यार दे 2' को इसे पीछे छोड़ने के लिए केवल लगभग 5 करोड़ की और कमाई करनी है। उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में यह फिल्म यह उपलब्धि हासिल कर लेगी और 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी।

फिल्म की कहानी और कास्ट

'दे दे प्यार दे 2' का निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है, जबकि इसे लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर. माधवन हैं। इसके अलावा गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीज़ान जाफरी, इशिता दत्ता और जानकी बोदीवाला ने सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं।

फिल्म की कहानी लंदन में रहने वाले मजाकिया और शांत स्वभाव वाले एनआरआई आशीष (अजय देवगन) और आयशा (रकुल प्रीत सिंह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें कॉमेडी, रोमांस और परिवारिक मसाले का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। इसने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर लगातार ग्रोथ दिखाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड