न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर के कारण हुई थी अनुष्का-प्रियंका में बहस, नेहल की टीम ने दी सफाई तो अरमान ने बढ़ाया भाई का हौसला

अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं। दोनों के खाते में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में हैं। फरहान अख्तर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 2:16:03

2 News : इस एक्टर के कारण हुई थी अनुष्का-प्रियंका में बहस, नेहल की टीम ने दी सफाई तो अरमान ने बढ़ाया भाई का हौसला

अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं। दोनों के खाते में बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्में हैं। फरहान अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ (2015) में उन्हें साथ काम करने का मौका मिला था। फिल्म के सेट पर दोनों के बीच एक्टर दर्शन कुमार को लेकर बहस हो गई थी। दर्शन इससे पहले प्रियंका के साथ ‘मैरी कॉम’ और अनुष्का के साथ ‘एनएच 10’ में काम कर चुके थे। ‘मैरी कॉम’ में दर्शन का रोल शांत स्वभाव का था, जबकि ‘एनएच 10 में वे गुस्सैल और हिंसक अवतार में नजर आए। अब दर्शन ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ‘दिल धड़कने दो’ के सेट पर दोनों एक्ट्रेस के बीच मेरे स्वभाव को लेकर बहस हो गई थी।

वे अपने फिल्म शूट पर मिली थीं और मेरे बारे में बात की। प्रियंका ने कहा कि दर्शन बहुत स्वीट, हार्डवर्किंग और एक अच्छे एक्टर हैं। इस पर अनु्ष्का ने कहा मैंने उनसे ज्यादा रूड इंसान नहीं देखा है। उनमें मुझे लेकर बहस हो गई। उन दोनों के साथ मैं अपने किरदारों में मिला था। उस वक्त मैं सतबीर था (एनएच 10), मैंने कभी अनुष्का को ग्रीट नहीं किया था। मैंने क्लाइमेक्स के बाद उनसे अपना परिचय करवाया था। वो मेरे प्रोसेस का हिस्सा था। अनु्ष्का को बिल्कुल भी आइडिया नहीं था।

उन्हें लगा कि मुझमें एटीट्यूड है, शायद उन्हे ऐसा लगा। उन्होंने किसी को मजाक में कहा था कि क्लाइमेक्स में इसे अच्छे से रॉड से मारूंगी। बाद में प्रमोशन के दौरान मैं उनसे दिल्ली में मिला। उन्होंने अपनी राय बदली और सोचा कि मैं बहुत स्वीट हूं। मैंने उन्हें बताया कि शूट के दौरान मैं अपने किरदार में था। उल्लेखनीय है कि दर्शन अब मनोज बाजपेयी के साथ वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 3’ में नजर आएंगे।

2 News : इस एक्टर के कारण हुई थी अनुष्का-प्रियंका में बहस, नेहल की टीम ने दी सफाई तो अरमान ने बढ़ाया भाई का हौसला

‘बिग बॉस 19’ के एक एपिसोड में नेहल ने अमाल पर लगाए थे आरोप

'बिग बॉस 19' की शुरुआत 24 अगस्त को हुई थी। इसके कुछ एपिसोड काफी विवादित रहे हैं। घर के अंदर कैप्टेंसी टास्क के वक्त नेहल चुडास्मा ने सिंगर और कंपोजर अमाल मलिक पर कई आरोप लगाए जिससे वो परेशान हो गए। इसके बाद नेहल को सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया गया। अब नेहल की टीम ने लंबा-चौड़ा बयान जारी कर नेहल की रिएक्शन की सच्चाई जाहिर की। उन्होंने लिखा, “हम बिग बॉस 19 के टास्क में हुई गलतफहमी पर प्रकाश डालना चाहेंगे। मामले को साफ करने के लिए हम कुछ चीजें साझा करेंगे।

टास्क के दौरान वहां एक पल था, जब अमाल और नेहल के बीच चीजें फीजिकल हुईं। हम बताना चाहते हैं कि वहां नेहल का आरोप लगाने का या इल्जाम डालने का कोई इरादा नहीं था। जो चीज हुई, उसकी वजह नेहल का अतीत का ट्रामा है, जिसे वह हर बार नियंत्रित नहीं कर पाती हैं। उस पल में नेहल के पुराने घाव फिर से उभर गए, जिससे वो रिएक्शन आई।” इस बीच मशहूर गायक अरमान मलिक ने अपने भाई अमाल का हौसला बढ़ाया है। अरमान ने कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है।

उन्होंने भले ही सीधे तौर पर नेहल का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारों-इशारों में अपनी बात कह दी। अरमान ने अपने X (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, '“मुझे इस बात पर बहुत गर्व है कि अमाल शो में अपनी पहचान बना रहा है। उसे कभी-कभी उदास देखना मुश्किल होता है, लेकिन आप सभी का प्यार और अंदर के कुछ लोगों का भी, उसे मजबूत बनाए रखेगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए, बार एसोसिएशन ने पैरवी से किया इनकार
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान