न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘शालीन को न तो मेरी और न ही अपने लाडले की परवाह’, एक्स बॉयफ्रेंड से शादी नहीं करने से खुश हैं नीना

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की दोनों शादियां टूट चुकी हैं। पहले उन्होंने एक्टर शालीन भनोट के साथ शादी की थी। उनका एक बेटा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Oct 2024 12:41:49

2 News : ‘शालीन को न तो मेरी और न ही अपने लाडले की परवाह’, एक्स बॉयफ्रेंड से शादी नहीं करने से खुश हैं नीना

मशहूर टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर की दोनों शादियां टूट चुकी हैं। पहले उन्होंने एक्टर शालीन भनोट के साथ शादी की थी। उनका एक बेटा जेडन भी है। दूसरी शादी केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ की लेकिन 10 महीने बाद ही दलजीत भारत लौट आईं। अब दलजीत ने गलाटा इंडिया के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया है कि निखिल के साथ इतना विवाद होने के बाद भी शालीन ने एक बार भी उनसे कॉन्टैक्ट नहीं किया है। शालीन पिछले दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आए थे।

दलजीत ने कहा कि शालीन ने लगभग पिछले एक साल से न तो मुझसे और न ही बेटे से बात की है। मैंने कभी भी शालीन को बेटे से मिलने के लिए मना नहीं किया लेकिन उन्हें अपने लाडले की परवाह ही नहीं है। मेरा एक्स हजबैंड के साथ लगभग एक साल से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हुआ है। उसने वाकई बात करने की कोशिश नहीं की है। मैंने 9 साल तक उससे अच्छे से रहने की कोशिश की। जब भी वो जेडन से मिलने के लिए कहता, मैं कभी मना नहीं करती। मैं बहुत खुशी-खुशी दोनों को मिलने देती क्योंकि मुझे लगता कि ये जेडन के लिए अच्छा रहेगा।

मैं वैसे बहुत सेल्फिश थी। शालीन को यह जानने में कोई दिलचस्पी नहीं थी कि मेरे और जेडन के साथ क्या हुआ, क्यों हमें केन्या से अचानक वापस आना पड़ा। शालीन के पास मेरा फोन नंबर भी है फिर भी उसने बात नहीं की। यह हमेशा से एक पैटर्न रहा है कि जब जेडन से मिलना होगा तो वो पहले से कॉन्टैक्ट करेगा। मैंने शालीन से निखिल से भी मिलने के लिए कहा था। मैंने शालीन से कहा कि वो हमारे साथ आकर केन्या रहे, ये जेडन के लिए अच्छा होगा। उसने कहा, हां हां और फिर गायब। बता दें कि दलजीत और शालीन की साल 2009 में शादी हुई थी और फिर साल 2015 में उनका तलाक हो गया।

dalljiet kaur,actress dalljiet kaur,shalin bhanot,actor shalin bhanot,dalljiet shalin,nikhil patel,jaydon,neena gupta,actress neena gupta,neena ex boyfriend

नीना गुप्ता ने कहा, मैं बॉयफ्रेंड को सिगरेट के पैसे दे रही थीं लेकिन उसने किया अपमान

एक्ट्रेस नीना गुप्ता (65) कई सालों से मनोरंजन की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्हें छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर काम का खूब मौका मिला है। अब तो वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब शो से भी अपनी छाप छोड़ रही हैं। हालांकि एक समय था जब नीना को काम के लिए जबरदस्त संघर्ष करना पड़ा। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में नीना ने कहा जब मैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली से मुंबई आई, हम दोनों के पास काम नहीं था तो मैंने पृथ्वी कैफे में काम करना शुरू किया।

मैं शाम को भरता बनाती थी और कैफे का मालिक मुझे फ्री में डिनर देता था। इंटरवल में मैं कॉफी बनाती थी, हम वहां बैठकर मस्ती करते थे और इंतजार करते थे कि कोई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आए और हमें देखे। एक दिन मेरा बॉयफ्रेंड आया और शायद उसने शराब पी हुई थी और उसने मुझे पूछा क्या मैं दिल्ली से यहां वेटरेस बनने आई हूं। उसने मेरा अपमान किया, जबकि मैं उसकी सिगरेट के पैसे दे रही थी।

वो मुझसे मेहनत करने के लिए सवाल कर रहा था, लेकिन उसे मेरे से पैसे लेते हुए दिक्कत नहीं थी। भगवान का शुक्र है मैंने उससे शादी नहीं की। मैंने हमेशा लोगों को पैसे दिए हैं, लेकिन कभी लिए नहीं। जब भी मैंने पैसे दिए, उन्हें कभी वापस लेने की नीयत से नहीं दिए। इसका कोई मतलब नहीं कि आपको कोई वापस करे। इससे रिश्ते खराब होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री