न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शालीन के बच्चे से दूर होने पर दलजीत ने जताई निराशा, राजीव ने चारू के साथ शेयर कीं तस्वीरें तो लगीं अटकलें

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने दो शादियां कीं, लेकिन दोनों ही सफल नहीं रहीं। दलजीत की पहली शादी साल 2009 में एक्टर शालीन भनोट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 12:32:36

2 News : शालीन के बच्चे से दूर होने पर दलजीत ने जताई निराशा, राजीव ने चारू के साथ शेयर कीं तस्वीरें तो लगीं अटकलें

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर ने दो शादियां कीं, लेकिन दोनों ही सफल नहीं रहीं। दलजीत की पहली शादी साल 2009 में एक्टर शालीन भनोट के साथ हुई थी। साल 2015 में घरेलू हिंसा का हवाला देकर दोनों अलग हो गए। उनके एक बेटा जेडन है। साल 2023 में दलजीत ने केन्याई बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की और जेडन के साथ नैरोबी चली गईं। हालांकि कथित तौर पर एक साल से भी कम समय में यह शादी टूट गई और दलजीत भारत लौट आईं। इस बीच दलजीत ने अपने पहले एक्स पति शालीन को लेकर निराशा व्यक्त करते हुए जेडन की जिंदगी से उनके अचानक गायब होने पर गहरा दुख जताया है।

दलजीत ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ बातचीत में बताया कि कैसे शालीन जो 9 साल तक जेडन के सफर का हिस्सा रहे थे, उनकी दूसरी शादी टूटने के बाद बिना कोई वजह बताए गायब हो गए। दलजीत ने कहा कि मतभेदों के बावजूद मैंने हमेशा शालीन के जेडन के जीवन में रहने के अधिकार को सपोर्ट किया। उनके आपसी रिश्तों पर कभी कोई पाबंदी नहीं लगाई, यहां तक कि केन्या में शादी से पहले निखिल से मिलने के लिए भी कहा था। एक पल आप वहां होते हैं, अगले ही पल आप गायब हो जाते हैं। बिल्कुल यही हुआ और यह चौंकाने वाला था।

मेरे लिए हमेशा यह जरूरी था कि जेडन के लिए क्या बेस्ट है। जब खुद को सुधारने का समय आया, तो शालीन गायब हो गया, मुझसे नहीं, बल्कि अपने बच्चे से। जेडन ने उसे उस खालीपन में ढूंढा किसी भी बच्चे के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। तलाक के बाद हमेशा एक आपसी समझ थी कि शालीन जब चाहे जेडन से मिल सकता है। वह मिलने आता, जन्मदिन मनाता और सालों तक कॉन्टेक्ट में रहा। उसने कभी कॉन्टेक्ट करने की पहल नहीं की, लेकिन दरवाजे हमेशा खुले रहे। जेडन अपने पिता का हकदार था। मैंने शालीन को वह सम्मान दिया। नौ साल बाद वह गायब हो गया। वह खालीपन अब जेडन को सहना पड़ रहा है।

गणेशोत्सव के लिए एक्स वाइफ चारू असोपा और बेटी के पास बीकानेर पहुंचे राजीव सेन

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा की शादी मिस यूनिवर्स रहीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ हुई थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। कुछ समय पहले चारू मुंबई छोड़कर अपनी बेटी के साथ होमटाउन बीकानेर लौट आईं। इस बीच राजीव बीकानेर में चारू के साथ गणेश उत्सव मनाने पहुंचे हैं। वहां से उनकी फैमिली डिनर या पूजा के दौरान की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं। इस बीच राजीव ने अपने इंस्टाग्राम पर चारू के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

दोनों एक-दूसरे को निहारते दिख रहे हैं। हालांकि राजीव ने इस पोस्ट के कैप्शन में कुछ नहीं लिखा। इन तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि दोनों का हमेशा के लिए पैचअप हो जाए और वे एक बार फिर से साथ आ जाए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “दोनों साथ में अच्छे लगते हैं।” दूसरे ने लिखा, “लड़ते-झगड़ते हैं, लेकिन फिर भी साथ रहते हैं, नजर ना लगे।” तीसरे ने लिखा, “ऐसा कपल पहली बार देखा है जो तलाक के बाद भी साथ है।”

उल्लेखनीय है कि चारू और राजीव साल 2019 में विवाह बंधन में बंधे थे। उन्होंने साल 2021 में बेटी जियाना का स्वागत किया। कपल ने 8 जून 2023 को तलाक ले लिया। हालांकि दोनों मिलकर जियाना की परवरिश कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही चारू ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए मुंबई छोड़ दिया और बीकानेर जाकर कपड़ों का काम करना शुरू कर दिया। थोड़े दिनों पहले दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते भी नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह