न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : निखिल से अलग होने के बाद संघर्ष कर रहीं दलजीत, इस यूट्यूबर की पत्नी ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दलजीत की पहली शादी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ फेम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Sep 2024 12:50:46

2 News : निखिल से अलग होने के बाद संघर्ष कर रहीं दलजीत, इस यूट्यूबर की पत्नी ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस दलजीत कौर पिछले कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दलजीत की पहली शादी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ फेम एक्टर शालीन भनोट के साथ साल 2009 में हुई थी। साल 2015 में उनका तलाक हो गया। उनके एक बेटा है। दलजीत ने पिछले साल बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ दूसरी शादी की। इसके लिए विदेश जाकर पति के साथ रहने लगी थीं लेकिन 10 महीने में ही उनका ये रिश्ता बिखर गया।

निखिल से रिश्ता खत्म होने के बाद उन्हें पति का घर छोड़ भारत लौटना पड़ा। अब वह आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही हैं। दलजीत ने अपने लेटेस्ट ट्रैवल व्लॉग यूट्यूब पर अपने स्ट्रगल को लेकर जानकारी दी। दलजीत ने बताया कि उनका भारत में कोई घर नहीं है और उन्होंने 9 साल पुराना घर बेच दिया था। इसकी एक-एक चीज उन्होंने खुद बनाई थी। अब उनके पास उनका वो घर भी नहीं रहा।

हालांकि उन्होंने खुद को मजबूती से संभाले रखा और अब एक नई जिंदगी शुरू करना चाहती हैं। उनका मानना है कि इस बार जिंदगी एक सूटकेस से शुरू हो रही है। वो सूटकेस उठाएंगी और पूरी दुनिया घूमेंगी। दलजीत ने बताया कि उनकी फैमिली उन्हें सपोर्ट कर रही है। वो मुंबई में घर ढूंढने में भी कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं। उन्हें आसानी से फ्लैट किराए पर मिल सकता है। वह जिंदगी में इस समय को मौके के तौर पर देखती हैं कि इस समय में वो अपनी कहानी फिर से लिख सकती हैं।

यूट्यूबर गौरव तनेजा की पत्नी रितु राठी ने वीडियो शेयर कर कहा, अकेले पाल सकती हूं बच्चे...

लोकप्रिय इंडियन यूट्यूबर गौरव तनेजा उर्फ ‘फ्लाइंग बीस्ट’ और उनकी पत्नी रितु राठी इन दिनों रिश्ते में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। गौरव से अलगाव की खबरों के बीच रितु ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टा अकाउंट पर ‘तलाक रियलिटी चेक’ टाइटल से एक वीडियो शेयर कर कहा कि मैं अपने बच्चों को अकेले भी पाल सकती हूं। शादी दो लोगों के बीच होती है?

पति-पत्नी के बीच एक छोटी सी बात हुई। उसे (गौरव) लगा कि वह सही है, मुझे लगा कि मैं सही हूं। वह जिद्दी हो गया, मैं भी जिद्दी हो गई। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मुझे बताएंगे कि वह किस तरह का आदमी था। मैं उसे अंदर से जानती हूं। मुझे आपसे सुनने की जरूरत नहीं कि वह सच्चा था या नहीं। वफादार था या नहीं। मैंने उसे हर परिस्थिति से गुजरते देखा है।

इसके साथ ही रितु ने लोगों से अपील की कि वे गौरव को खलनायक बनाना बंद करें। उन्होंने गौरव के उन शब्दों को भी दोहराया, जिसमें तलाक की अफवाहों को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘पुरुष बहुत जल्दी खलनायक बन जाते हैं।’ रितु ने यह भी कंफर्म किया कि ‘भजन मार्ग’ से वायरल हुए वीडियो में जो महिला नजर आ रही है, वो खुद हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री