न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत दोसांझ की इस बात से नाराज हैं दलेर मेहंदी, BB 18 में इनकी होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, देखें प्रोमो

दिग्गज पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने दुनियाभर में अपनी आवाज और एक्टिंग से जादू चलाने वाले दिलजीत दोसांझ पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 2:20:34

2 News : दिलजीत दोसांझ की इस बात से नाराज हैं दलेर मेहंदी, BB 18 में इनकी होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, देखें प्रोमो

दिग्गज पंजाबी गायक दलेर मेहंदी ने दुनियाभर में अपनी आवाज और एक्टिंग से जादू चलाने वाले दिलजीत दोसांझ पर नाराजगी जताई है। दलेर का मानना है कि सच्चा सिख वही होता है जो कभी अपनी पगड़ी नहीं उतारता और बाल नहीं कटवाता। दलेर का कहना है कि दिलजीत हमेशा कहते रहते हैं कि वे अपनी पग का सबसे ज्यादा सम्मान करते हैं और कभी भी इसका अपमान नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने फिल्मों के लिए ऐसा किया है।

उल्लेखनीय है कि दिलजीत ने इस साल अप्रैल में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में अपने बाल कटवा लिए थे। दलेर ने एक वेब चैनल पर दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि दिलजीत हमेशा कहते रहते हैं कि कभी भी अपनी पगड़ी नहीं उतारेंगे। अपने आपको सबसे बड़ा भक्त दिखाते हैं लेकिन ये समझ नहीं आया कि उन्होंने ‘चमकीला’ फिल्म के लिए बाल क्यों कटवा लिए। मुझे नहीं लगता कि उन्हें ऐसा करना चाहिए था। मेरे पास भी फिल्म है लेकिन मैं अपनी पगड़ी के साथ ही करूंगा।

हालांकि दलेर की यह नाराजगी सही नहीं है क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज पहले ही साफ कर चुके हैं कि दलजीत ने फिल्म के लिए बाल नहीं कटवाए थे। इम्तियाज ने 'रेडियो नशा' को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के लिए दिलजीत ने विग पहना था। उन्होंने बाल नहीं कटवाए थे। दिलजीत अपनी पर्सनल चीजों के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते लेकिन उन्होंने फिल्म के लिए एक बाल भी नहीं काटा था। बता दें कि दिलजीत ने फिल्म में पगड़ी भी नहीं पहनी थी जो एक पंजाबी की पारंपरिक पहचान मानी जाती है। बता दें दिलजीत इस वक्त अपने 'दिल लुमिनाटी' टूर में व्यस्त हैं। वे दुनिया के विभिन्न शहरों में अपने लाइव कॉन्सर्ट्स से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

शालिनी पासी को देखते ही उनकी खातिरदारी में लगे BB 18 के कंटेस्टेंट

'बिग बॉस' की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए हर बार कई हथकंडे अपनाए जाते हैं। इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री भी एक तरीका है। अब BB 18 के लेटेस्ट एपिसोड में घर के अंदर एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। मेकर्स ने आज शुक्रवार (6 दिसंबर) को नए प्रोमो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं, जिसमें वाइल्ड कार्ड की एंट्री की झलक दिखाई गई है। घर में इंटरनेट सेंसेशन शालिनी पासी ने एंट्री ली है। रेड मरमेड गाउन में ग्लैमरस डीवा को देख पूरे घरवालों के होश उड़ जाते हैं।

वे शालिनी की खूबसूरती से अट्रैक्ट होकर उनकी खातिरदारी में लग जाते हैं। करणवीर मेहरा और विवियन डिसूजा, शालिनी को कॉफी नाश्ता देते नजर आते हैं। इस बीच ‘बिग बॉस’ शालिनी को बोलते हैं। शालिनी उनकी आवाज सुनकर चौंक जाती हैं। इसके बाद वह रजत दलाल और अविनाश से पूछती हैं, मच्छर हैं यहां पर? इस पर दोनों कंटेस्टेंट हामी भरते हैं। शालिनी कहती हैं कि उन्हें मच्छर के लिए नेट लगाना होगा।

करणवीर, चूम दरांग, शिल्पा शिरोडकर और दिग्विजय, शालिनी के बेड को मच्छरदानी से कवर कर देते हैं। प्रोमो के आखिर में शालिनी, करणवीर के खर्राटे से परेशान होती नजर आती हैं। बता दें शालिनी दिल्ली के अरबपति और पास्को ग्रुप के मालिक संजय पासी की पत्नी हैं। शालिनी डांसर, सिंगर, जिमनास्ट और सोशल वर्कर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री