न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर पर हुआ जानलेवा हमला, बताई पूरी घटना, दीपिका को प्रभास ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शो में काम कर चुके एक्टर राघव तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। राघव पर मुंबई के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 Jan 2025 8:15:05

2 News : इस एक्टर पर हुआ जानलेवा हमला, बताई पूरी घटना, दीपिका को प्रभास ने ऐसे दी जन्मदिन की बधाई

फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे शो में काम कर चुके एक्टर राघव तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। राघव पर मुंबई के वर्सोवा में तेज धार वाले हथियार से हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। आरोपी मोहम्मद जैद परवेज शेख के खिलाफ धारा 118 (1) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस केस में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। राघव ने घटना की पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे 30 दिसंबर को दोस्त के साथ शॉपिंग करके घर लौट रहे थे। सड़क पार करते वक्त उनकी एक बाइक से टक्कर हो गई।

गलती उनकी थी, इसलिए उन्होंने तुरंत माफी मांगी और आगे बढ़ने लगे लेकिन बाइक सवार ने गाली-गलौच शुरू कर दी। फिर जब उसका विरोध किया और उससे पूछा कि वो गाली-गलौच क्यों कर रहा है तो उन पर आरोपियों ने दो बार चाकू से हमला किया। राघव ने खुद को किसी तरह से बचाया। फिर आरोपी ने उन्हें लात मारी, जिससे वे गिर गए। आरोपी ने डिग्गी से शराब की बोतल और लोहे की रॉड निकाल ली।

फिर राघव ने बचने के लिए सड़क पर पड़ी लकड़ी उठाई और उसके हाथ पर वार किया, जिसके बाद बोतल नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी ने रॉड से राघव के सिर पर वार किया। राघव के दोस्त तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां उनका इलाज जारी है। राघव ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। वो खुलेआम घूम रहा है। आरोपी उनकी बिल्डिंग के नीचे दिखाई देता है। जो इंसान अपनी गाड़ी में हथियार लेकर चलता है, वो भविष्य में क्या-क्या कर सकता है। राघव अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' में भी दिख चुके हैं।

raghav tiwari,actor raghav tiwari,crime patrol serial,mary kom movie,raghav attack,mumbai road rage,prabhas,deepika padukone,prabhs deepika,kalki 2898 ad,deepika birthday

दीपिका पादुकोण और प्रभास ने ‘कल्कि 2898 एडी’ में साथ किया था काम

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज रविवार (5 जनवरी) को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर दीपिका के फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अलग-अलग अंदाज में विश कर रहे हैं। ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका के साथ काम करने वाले साउथ इंडियन सुपरस्टार प्रभास ने भी उन्हें बधाई दी है। प्रभास ने इंस्टा स्टोरी पर दीपिका की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एवर टैलेंटेड दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपको खुशी, सफलता और बहुत सारी शुभकामनाएं।”

बता दें दीपिका और प्रभास पिछले साल रिलीज हुई ‘कल्कि’ की शूटिंग के दौरान से ही अच्छे दोस्त हैं। फिल्म सुपरहिट रही और दोनों की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। प्रभास कई मौकों पर दीपिका की तारीफ कर चुके हैं। ‘कल्कि’ के दूसरे भाग में दोनों के किरदारों को और डिटेल के साथ दिखाया जाएगा।

दीपिका की पिछली फिल्म दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। दीपिका अब अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘द इंटर्न’ और ‘ब्रह्मास्त्र 2’ में ‘अमृता’ के किरदार में दिख सकती है। फिलहाल दीपिका अपनी बेटी दुआ के पालन पोषण में बिजी हैं। दुआ का जन्म पिछले साल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ