Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इमोशनल हुए Raghav Juyal, बोले - 'कहो ना कहो' सीन करते-करते आ गए थे आंसू

जो सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है राघव जुयाल और इमरान हाशमी का वो पल, जिसमें राघव का किरदार परवेज़ अपने फेवरेट स्टार के सामने कहो ना कहो गाना गाता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 22 Sep 2025 1:10:04

इमोशनल हुए Raghav Juyal, बोले - 'कहो ना कहो' सीन करते-करते आ गए थे आंसू

आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज़ The Ba**ds of Bollywood* इन दिनों नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। सोशल मीडिया पर इसके कई सीन वायरल हो रहे हैं, लेकिन जो सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह है राघव जुयाल और इमरान हाशमी का वो पल, जिसमें राघव का किरदार 'परवेज़' अपने फेवरेट स्टार के सामने 'कहो ना कहो' गाना गाता है। इस सीन को लेकर खुद राघव ने एक इंटरव्यू में कई इमोशनल बातें शेयर की हैं, जो अब लोगों के दिलों को और छू रही हैं।

राघव जुयाल ने बताया कि यह सीन उनके लिए सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं था, बल्कि एक ऐसा लम्हा था जिसमें वह खुद को पूरी तरह डूबा चुके थे। उन्होंने कहा कि जब इमरान सर सेट पर आए और वह सीन शूट हुआ, तो वह सच में रो पड़े थे। राघव ने कहा, "बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। एक्सपेक्ट किया था मैंने भी और आर्यन ने भी कि ऐसा होगा। मैंने खुद पर बहुत मेहनत की और कुछ नया बनाया। इमरान सर आए और वो सीन हुआ, मैं रोने भी लग गया सीन में। और वो बनते-बनते बन गया ऐसा सीन — बहुत ही दिल से किया मैंने। मैंने स्पेशली अरेबिक वर्ज़न गाया, मुझे लगा उससे फनी लगेगा।"


The Ba**ds of Bollywood* को रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है और इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया है। शो में लीड रोल में लक्ष्य नजर आ रहे हैं, जो आसमान सिंह नाम के एक महत्वाकांक्षी नए अभिनेता की भूमिका निभा रहे हैं। उसकी कहानी ग्लैमर की दुनिया में अपने सपनों को पाने की जद्दोजहद को दिखाती है। उसके साथ उसका वफादार दोस्त परवेज़ (राघव जुयाल) और मैनेजर सान्या (आन्या सिंह) भी हैं, जो हर मोड़ पर उसका साथ देते हैं। इस सात एपिसोड की सीरीज में बॉबी देओल, सहेर बंबा और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

यह शो न केवल कहानी और निर्देशन के लिए सराहा जा रहा है, बल्कि इसके भीतर मौजूद कैमियो, दिलचस्प किरदार और मजबूत एक्टिंग परफॉर्मेंस ने भी इसे दर्शकों की फेवरिट बना दिया है। खासकर आर्यन खान की नई सोच और राघव जुयाल की संजीदा अदाकारी ने एक अलग ही छाप छोड़ी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका