न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Coolie Box Office Collection Day 4: ‘कुली’ ने संडे को भी मचाया धमाल, छप्परफाड़ कमाई, 200 करोड़ का लक्ष्य बस कुछ ही दूर

‘कुली’ ने अपने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले संडे को भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। जानें फिल्म ने कितनी कमाई की और 200 करोड़ के आंकड़े से कितनी दूर है। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म के ओपनिंग वीकेंड का पूरा कलेक्शन पढ़ें।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 8:11:44

Coolie Box Office Collection Day 4: ‘कुली’ ने संडे को भी मचाया धमाल, छप्परफाड़ कमाई, 200 करोड़ का लक्ष्य बस कुछ ही दूर

14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद, रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। खास बात यह है कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की हाई-ऑक्टेन फिल्म ‘वॉर 2’ के साथ क्लैश के बावजूद, रजनीकांत स्टारर फिल्म ने टिकट खिड़कियों पर अपनी मजबूती दिखाई। हालांकि स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद शनिवार को ‘कुली’ की कमाई में थोड़ा झटका लगा, लेकिन पहले संडे यानी रिलीज के चौथे दिन भी फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। आइए जानते हैं इस दिन फिल्म ने कितना कमाया।

चौथे दिन ‘कुली’ की कमाई

शानदार ओपनिंग के बाद, रजनीकांत की ‘कुली’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म को आलोचकों से मिले-जुले रिव्यू मिले, लेकिन इसके बावजूद यह दर्शकों को खूब भा रही है और बॉक्स ऑफिस पर भारी कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म ने सिर्फ तीन दिनों में 159 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर 2025 की सबसे बड़ी कमाई करने वाली कॉलीवुड फिल्म का खिताब हासिल कर लिया।

सबसे रोचक तथ्य यह है कि ‘कुली’ ने अपनी शुरुआत में ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ को लगभग 15–20 करोड़ रुपये की बढ़त दे दी थी। शनिवार को कमाई में गिरावट आई, लेकिन रविवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अब तक के कलेक्शन की बात करें तो:

पहला दिन: 65 करोड़ रुपये

दूसरा दिन: 15.77% की गिरावट के साथ 54.75 करोड़ रुपये

तीसरा दिन: 27.85% की गिरावट के साथ 39.5 करोड़ रुपये

चौथा दिन (रविवार): 35 करोड़ रुपये

इन आंकड़ों के साथ, ‘कुली’ की चार दिनों की कुल कमाई अब 194.25 करोड़ रुपये हो गई है।

हालांकि ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई, इसके बावजूद ‘कुली’ ने बंपर कलेक्शन किया। संडे के दिन 194.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ यह 200 करोड़ के आंकड़े से सिर्फ 5.75 करोड़ रुपये दूर रह गई। उम्मीद है कि सोमवार को फिल्म यह आंकड़ा पार कर नए रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लेगी।

कुली फिल्म की पूरी जानकारी

लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा नागार्जुन, श्रुति हासन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर और सत्यराज भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देते हैं। आमिर खान फिल्म में कैमियो के रूप में नजर आए। आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद, दर्शक और फैंस फिल्म को खूब सराह रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी