न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर के ₹100 करोड़ ओटीटी डील रिजेक्ट करने पर कॉमेडियन सपन वर्मा का तंज, बोले- 'इतनी तो अक्षय कुमार की महीने की सैलरी'

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कॉमेडियन सपन वर्मा आमिर खान पर तंज कसते नजर आते हैं। सपन वर्मा आमिर के 100 करोड़ रुपये के ओटीटी डील रिजेक्ट करने के फैसले को लेकर मजाक करते हैं और इसे अक्षय कुमार की महीने की सैलरी से जोड़ देते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 11:06:28

आमिर के ₹100 करोड़ ओटीटी डील रिजेक्ट करने पर कॉमेडियन सपन वर्मा का तंज, बोले- 'इतनी तो अक्षय कुमार की महीने की सैलरी'

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और अक्षय कुमार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें कॉमेडियन सपन वर्मा आमिर खान पर तंज कसते नजर आते हैं। यह वीडियो आमिर खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर है। सपन वर्मा आमिर के 100 करोड़ रुपये के ओटीटी डील रिजेक्ट करने के फैसले को लेकर मजाक करते हैं और इसे अक्षय कुमार की महीने की सैलरी से जोड़ देते हैं।

वीडियो में सपन सबसे पहले आमिर खान के फिल्म प्रमोशन को लेकर चुटकी लेते हैं। वह कहते हैं कि “आमिर सर ने अपनी फिल्म के इतने प्रमोशन किए कि मुझे लगा मेरे घर की घंटी बजते ही आप खुद आकर कहेंगे फिल्म देखो।” इसके बाद वह आमिर खान के ओटीटी डील रिजेक्ट करने पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, “आपने 100 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया। जानते हैं इसका मतलब क्या होता है? यह अक्षय कुमार की महीने की सैलरी है।”

गौरतलब है कि आमिर खान ने कई इंटरव्यूज़ में कहा था कि वह अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अमेजॉन प्राइम वीडियो के 120 करोड़ रुपये के ऑफर को भी ठुकरा दिया था। आमिर ने इसके बजाय अपनी फिल्म को अपने प्रोडक्शन हाउस के यूट्यूब चैनल पर रिलीज करने का फैसला किया, जहां दर्शक इसे 100 रुपये में देख सकते हैं।

आमिर खान ने अपने इस कदम पर कहा था, “हम चाहते थे कि ‘सितारे जमीन पर’ को सीधे आमिर खान प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाए। इस तरह हर फिल्म को दर्शक मात्र 100 रुपये में देख सकेंगे।” आमिर के इस कदम को कई लोग सराह रहे हैं तो कुछ इसे जोखिमभरा भी बता रहे हैं। वहीं, सपन वर्मा के इस मजाकिया तंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

इस वीडियो और सपन वर्मा के मजाक ने आमिर खान के फैसले को फिर से चर्चा में ला दिया है। जहां एक ओर आमिर खान अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों और फीस को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। ऐसे में कॉमेडियन का यह तंज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह