न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जासूसी-थ्रिलर को फिर से ट्रेंड में लाई 'सिटाडेल: हनी बनी', एक नजर आने वाली वेब सीरीज पर

OTT पर मनोरंजन की कोई सीमा नहीं है। इस प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलती हैं। लेकिन वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु की सिटाडेल-हनी बनी के साथ जासूसी थ्रिलर फिर से चलन में आ गए हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 6:38:42

जासूसी-थ्रिलर को फिर से ट्रेंड में लाई 'सिटाडेल: हनी बनी',  एक नजर आने वाली वेब सीरीज पर

फिल्मों के अलावा आज के दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज देखना काफी पसंद कर रहे हैं। ओटीटी मनोरंजन का ऐसा माध्यम है, जिसके आधार पर सिनेप्रेमी अलग-अलग लीग की फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। स्पाई थ्रिलर हमेशा से ही सिनेमा के लिए एक बेहतरीन जॉनर रहा है। ऐसे में आज हम आपके लिए उन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आने वाले समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएंगी। खास बात यह है कि वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु की 'सिटाडेल-हनी बनी' ने इस जॉनर को फिर से ट्रेंड में ला दिया है।

सिटाडेल-हनी बनी

ओटीटी के दिग्गज क्रिएटर्स राज और डीके की जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' कल प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इंडिया टीवी ने अपने रिव्यू में 'सिटाडेल: हनी बनी' को तीन स्टार दिए हैं।

द फैमिली मैन 3 'द फैमिली मैन' मनोज बाजपेयी की कल्ट वेब सीरीज के तौर पर जानी जाती है। पिछले दो सीजन की अपार सफलता के बाद मेकर्स ने इसके तीसरे सीजन की भी तैयारी शुरू कर दी है। यानी आने वाले समय में बहुत जल्द श्रीकांत तिवारी प्राइम वीडियो पर द फैमिली मैन 3 के जरिए आपका मनोरंजन करते नजर आएंगे।

द नाइट एजेंट

गेब्रियल बैसो की स्टारर वेब सीरीज 'द नाइट एजेंट' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फैंस का खूब मनोरंजन किया। इस सीरीज के दूसरे सीजन के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। मालूम हो कि 'द नाइट एजेंट 2' को साल 2025 के अंत में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

फर्जी 2

शाहिद कपूर और विजय सेतुपति स्टारर वेब सीरीज 'फर्जी' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस सीरीज में नकली नोट बनाने के उतार-चढ़ाव को बखूबी दर्शाया गया। पहले सीजन की सफलता के बाद फैंस 'फर्जी 2' के लिए बेताब हैं। माना जा रहा है कि राज और डीके अगले साल इसकी घोषणा कर सकते हैं।

रीचर

अगर हॉलीवुड की सबसे शानदार स्पाई-एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज की बात करें तो इसमें एलन रिचसन स्टारर 'रीचर' का नाम जरूर शामिल होगा। 'रीचर' के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं और दोनों ही मनोरंजन से भरपूर रहे हैं। कुछ समय बाद 'रीचर 3' की घोषणा की जा सकती है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।

द नाइट मैनेजर 3

खुफिया जानकारी पर आधारित वेब सीरीज अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर की 'द नाइट मैनेजर' भी इस लिस्ट में शामिल है। सीजन 1 के पिछले दो भागों से दर्शकों का दिल जीत चुकी इस जासूसी सीरीज का दूसरा सीजन बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री