न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एल्विश की नस्लभेदी टिप्पणी का चुम ने दिया जवाब, सेंसर बोर्ड ने ‘छावा’ से हटाए इतने सीन और बदले ये डायलॉग

कुछ दिनों पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट के दौरान ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 12:18:23

2 News : एल्विश की नस्लभेदी टिप्पणी का चुम ने दिया जवाब, सेंसर बोर्ड ने ‘छावा’ से हटाए इतने सीन और बदले ये डायलॉग

कुछ दिनों पहले ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने पॉडकास्ट के दौरान ‘बिग बॉस 18’ की कंटेस्टेंट एक्ट्रेस चुम दरांग के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी की थी। इसके बाद एल्विश को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। वायरल हुए वीडियो में BB 18 में हिस्सा लेने वाले रजत दलाल भी नजर आए थे। अब चुम ने इस वीडियो पर रिएक्शन दी है। चुम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा नोट लिखा, जिसमें एल्विश की टिप्पणियों की निंदा की गई।

उन्होंने लिखा, “किसी की पहचान और नाम का अनादर करना 'मजेदार' नहीं है। किसी की उपलब्धियों का मजाक उड़ाना 'मजाक' नहीं है। अब समय आ गया है कि हम हास्य और नफरत के बीच की रेखा खींचें। इससे भी ज्यादा निराशाजनक बात यह है कि यह सिर्फ मेरी जातीयता के बारे में नहीं था। मेरी कड़ी मेहनत और संजय लीला भंसाली जैसे दूरदर्शी द्वारा समर्थित फिल्म का भी अनादर किया गया। मेरे साथी पूर्वोत्तरवासियों और नस्लवाद का सामना करने वाले सभी लोगों के लिए, मैं आपको देखती हूं, सुनती हूं और आपके साथ खड़ी हूं।

हम सभी सम्मान, गरिमा और समानता के हकदार हैं। आइए नस्लवाद के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और सहानुभूति, दयालुता और समझ की संस्कृति को बढ़ावा दें।” उल्लेखनीय है कि रजत के साथ पॉडकास्ट के दौरान एल्विश ने चुम का मजाक उड़ाया था। एल्विश ने कहा था कि करणवीर को पक्का कोविड था क्योंकि चुम किसको पसंद आती है भाई, इतना स्वाद किसका खराब होता है! और चुम के तो नाम में ही अश्लीलता है…नाम चुम और काम गंगूबाई काठियावाड़ी में किया है। बता दें चुम ने राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'बधाई दो' में अहम किरदार निभाया था। वह अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट की रहने वाली हैं।

chum darang,elvish yadav,chum elvish,rajat dalal,actress chum darang,bigg boss 18,bb 18,chhaava,vicky kaushal,censor board,rashmika mandanna

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘छावा’ इस दिन होगी रिलीज

एक्टर विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' 14 फरवरी को थिएटर में रिलीज होने वाली है। इसमें विक्की छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट ये है कि सेंसर बोर्ड ने इसमें 3 कट्स और 7 बदलाव कर यूए सर्टिफिकेट दिया है। यह फिल्म 2 घंटा और 42 मिनट की है। इसे वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। सेंसर बोर्ड ने दर्शकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले शब्दों को बदलने और इतिहास को नीचा दिखाने वाले सीन को हटाने को कहा है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म को CBFC ने यू/ए 16+ का सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड ने मराठा योद्धाओं को साड़ी पहने दिखाने वाले सीन को हटा दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने 'मुगल सल्तनत का जहर' डायलॉग को 'उस समय, कई शासक और सल्तनत खुद को जिंदा रखने की कोशिश कर रहे थे' से बदलवा दिया है। एक और डायलॉग 'खून तो आखिर मुगलों का ही है' को बदलकर 'खून तो है औरंग का ही' करा दिया गया है। कुछ शब्दों को म्यूट करा दिया गया है और ‘आमीन’ को ‘जय भवानी’ में बदल दिया गया है। फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म में अक्षय खन्ना भी लीड रोल में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ