Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड पर चढ़ा क्रिसमस का खुमार, पति के साथ पिता के घर पहुंचीं आलिया, इन सितारों ने ऐसे मनाया जश्न

दुनियाभर में आज बुधवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड पर खुशियों के इस खास

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Dec 2024 12:56:18

बॉलीवुड पर चढ़ा क्रिसमस का खुमार, पति के साथ पिता के घर पहुंचीं आलिया, इन सितारों ने ऐसे मनाया जश्न

दुनियाभर में आज बुधवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बॉलीवुड पर खुशियों के इस खास अवसर का खुमार छाया हुआ है। सेलेब्स के घरों पर पार्टी रखी जा रही हैं। इसी कड़ी में मंगलवार रात रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट के घर पर डिनर पार्टी एंजॉय की। इस दौरान रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया की बहन पूजा भट्ट को भी भट्ट हाउस में स्पॉट किया गया।

अब आलिया की मां और महेश की पत्नी एक्ट्रेस सोनी राजदान ने पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर कर झलक दिखाई है। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीर में एक टेबल नजर आ रही है जिस पर शानदार क्रॉकरी, कैंडल और क्रिसमस-थीम वाली डेकोरेशन थी। लाइट्स और ग्लोइंग क्रिसमस ट्री भी रंग जमा रहे थे। ट्री पर राहा के नाम की बॉल्स लगी हैं। सोनी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “क्रिसमस...होर्डिंग्स आने से पहले।”

इस दौरान आलिया व्हाइट कलर के आउटफिट में कहर बरपा रही थीं, जबकि उनकी 2 साल की बेटी राहा रेड ड्रेस में क्यूट लग रही थीं। रणबीर डेनिम और जैकेट के साथ व्हाइट कलर की टी-शर्ट में नजर आए। रणबीर ने कैमरे के लिए पोज भी दिए। आलिया के वर्क फ्रंट की बात करे तो वह यशराज फिल्म्स की एक बड़ी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जो अगले साल के अंत तक रिलीज होगी।

इसके अलावा उनके पास संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी है, जिसमें रणबीर और विक्की कौशल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। वहीं रणबीर इन दिनों मैथोलॉजिकल ड्रामा ‘रामायण’ की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में कई बड़े सितारे दिखेंगे। यह फिल्म दो भागों में रिलीज की जाएगी।

शिल्पा, सोनाक्षी, जान्हवी ने भी शेयर की क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलकियां

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इसकी एक झलक उन्होंने फैंस को भी दिखाई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सेंटा क्लॉज शिल्पा और राज कुंद्रा के घर गिफ्ट लेकर आते हैं। शिल्पा के बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं होता। सेंटा के साथ गिफ्ट और क्रिसमस स्टोरी के बीच शिल्पा और उनके बच्चे डांस करते नजर आए।

सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल इस साल क्रिसमस ऑस्ट्रेलिया के डेंट्री रेनफोरेस्ट में मना रहे हैं। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी यात्रा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिसमें वे हेलिकॉप्टर और एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद लेती दिखीं। जान्हवी कपूर क्रिसमस पर अपना जलवा बिखेरती नजर आईं। उन्होंने हॉट अंदाज में क्रिसमस ट्री के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

जान्हवी का यह अवतार फैंस को खासा पसंद आ रहा है। संजय खान के बेटे अभिनेता जायद खान ने अपने परिवार के साथ दुबई में क्रिसमस ईव सेलिब्रेट किया। उन्हों ने कहा कि यह उनके लिए सबसे अच्छा दिन था। जायद ने इंस्टाग्राम पर अपने भाई, बहन, पत्नी और बच्चों की कई तस्वीरें शेयर कीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका