न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कोरियोग्राफर जानी मास्टर का नेशनल अवार्ड सस्पेंड, अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सलमान को भेंट की गीता

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर 19 सितंबर से रेप के आरोप में जेल में हैं। उन्हें जल्द ही फिल्म ‘थिरुचित्राम्बलम’ के गाने 'मेघम करुक्कथा'...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Oct 2024 12:00:32

2 News : कोरियोग्राफर जानी मास्टर का नेशनल अवार्ड सस्पेंड, अनिरुद्धाचार्य महाराज ने सलमान को भेंट की गीता

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर (42) 19 सितंबर से रेप के आरोप में जेल में हैं। उन्हें जल्द ही फिल्म ‘थिरुचित्राम्बलम’ के गाने 'मेघम करुक्कथा' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का नेशनल अवार्ड मिलने वाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन पर लगे POCSO चार्जेज के चलते भारत सरकार ने उनका अवार्ड सस्पेंड कर दिया है। पहले जानी को 8 अक्टूबर को होने वाले पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत मिली थी, लेकिन अब सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनका अवार्ड और इवेंट का इनविटेशन वापस ले लिया है।

अब जानी को उस फंक्शन में शामिल होने की इजाजत भी नहीं है। दरअसल शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार सेल ने इस संबंध में एक बयान जारी किया। डिप्टी डायरेक्टर इंद्राणी बोस ने लिखा, “चूंकि आरोप गंभीर हैं और मामला कोर्ट में है इसलिए श्री शेख जानी का 2022 के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित करने का फैसला लिया गया है।”

बता दें कि जानी को 19 सितंबर को गोवा में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें हैदराबाद लाया गया था और अदालत में पेश किया। इसके बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें, जानी की एक महिला असिस्टेंट कोरियोग्राफर ने दावा किया है कि साल 2020 में मुंबई में एक वर्क जर्नी के दौरान उन्होंने उसका यौन उत्पीड़न किया था। साथ ही धमकी दी कि वह इस बारे में किसी को नहीं बताए।

‘बिग बॉस 18’ में कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने पहुंचे अनिरुद्धाचार्य महाराज

टीवी की दुनिया के सबसे विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन का आज रविवार (6 अक्टूबर) को प्रीमियर है। कई प्रोमो रिलीज किए जा चुके हैं। शो को एक बार फिर सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे। शो के सेट से हाल ही में सलमान की एक फोटो सामने आई है, जो ‘बिग बॉस’ के फैन पेज से शेयर की गई है।

फोटो में सलमान और अनिरुद्धाचार्य महाराज साथ में पोज देते दिख रहे हैं। अनिरुद्धाचार्य एक्टर को भगवत गीता गिफ्ट कर रहे हैं। इस फोटो के कैप्शन में लिखा है, “शो और कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने श्री अनिरुद्धाचार्य महाराज बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे। महाराजजी ने सलमान खान को भगवत गीता भेंट की।” इस तस्वीर को खुद अनिरुद्धाचार्य ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को शेयर किया।

आध्यात्मिक गुरु ने कैप्शन में लिखा, "बिग बॉस 18 के सेट पर, मैंने सलमान खान को गीता भेंट की और साथ ही घर के अंदर जाने वाले सभी सदस्यों को आशीर्वाद दिया...कल कलर्स टीवी चैनल पर रात 9 बजे अवश्य देखें।” पहले कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि अनिरुद्धाचार्य शो में भाग लेंगे। उल्लेखनीय है कि अनिरुद्धाचार्य कुछ समय पहले कलर्स टीवी के ही रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में भी पहुंचे थे। वहां उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स को आशीर्वाद देने के साथ हास्य रस का आनंद लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
हिंदू मंदिरों के पैसे से मॉल और मैरिज हॉल बनाने की योजना रद्द, CM थलापति विजय का बड़ा एक्शन
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
सामंथा रुथ प्रभु की 'मा इंटी बंगारम' ने रचा नया इतिहास, बनी तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्म
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार बरकरार, 6ठे दिन भी की दमदार कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी 'कैरी ऑन जट्टा 4' की रफ्तार, छठे दिन लाखों में सिमटी कमाई
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार