न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चिरंजीवी के 66वें बर्थडे पर नई फिल्म की घोषणा, आज भी करते हैं फैंस के दिलों पर राज, जानें और बातें

साउथ इंडियन इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी आज रविवार (22 अगस्त) को 66 साल के हो गए। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Aug 2021 2:04:29

चिरंजीवी के 66वें बर्थडे पर नई फिल्म की घोषणा, आज भी करते हैं फैंस के दिलों पर राज, जानें और बातें

साउथ इंडियन इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी आज रविवार (22 अगस्त) को 66 साल के हो गए। फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दे रहे हैं। इस बीच उनकी आगामी फिल्म की टीम ने घोषणा की है कि अस्थायी रूप से चिरु153 टाइटल वाली तेलुगु फिल्म को गॉडफादर नाम दिया गया है। यह 2019 में आई मलयालम एक्शन फिल्म 'लूसिफर' की रीमेक है, जिसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने निर्देशित किया था।

टाइटल के साथ फिल्म का पहला पोस्टर भी सामने आया है। पोस्टर में फॉर्मल और टोपी पहने एक आदमी का छायाचित्र नजर आ रहा है। यह फिल्म पुरस्कार विजेता मोहन राजा द्वारा निर्देशित होगी। फिल्म का विवरण अभी गुप्त रखा गया है। राजा ने पटकथा भी लिखी है। इसका संगीत थमन तैयार कर रहे हैं।


मां के कहने पर बदला था नाम!

चिरंजीवी का जन्म 22 अगस्त 1955 को आंध्रप्रदेश के मोगालथुर में हुआ था और उनका असली नाम कोनीडेला शिव शंकर वरा प्रसाद है। बताया जाता है कि उन्होंने मां के कहने पर नाम बदलकर चिरंजीवी कर लिया था। चिरंजीवी का मतलब हमेशा जीवित रहने वाला होता है। चिरंजीवी की शादी वर्ष 1980 में सुरेखा से हुई थी। उनके बेटा राम चरण तेजा और दो बेटियां श्रीजा व सुष्मिता हैं। राम चरण जाने-माने कलाकार हैं।


इन बॉलीवुड मूवीज में भी आ चुके हैं नजर

चिरंजीवी ने साल 1978 में फिल्म ‘पुनाधिराल्लु’ से अपना करियर शुरू किया, हालांकि रिलीज होने वाली उनकी पहली फिल्म बनी ‘प्रणाम खारिदु’। साल 1979 में चिरंजीवी की 8 और साल 1980 में 14 बड़ी फिल्में प्रदर्शित हुईं। उन्होंने साउथ के 9 फिल्म फेयर अवार्ड हासिल किए। चिरंजीवी को देश के तीसरे सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 'पद्मभूषण' से भी नवाजा गया है। साल 2008 में अभिनेता ने आन्ध्र-प्रदेश में 'प्रजा राज्यम' पार्टी की स्थापना की और साल 2009 में हुए विधानसभा चुनावों में चिरंजीवी की पार्टी को 18 सीटों पर जीत मिली। चिरंजीवी प्रतिबंध, आज का गुंडाराज और द जेंटलमैन जैसी हिन्दी फिल्मों में भी नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका