न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मशहूर सिंगर ने रणबीर का सपोर्ट कर बाबाओं पर कसा तंज, 20 करोड़ दे तो भी BB 19 में नहीं जाएगा यह एक्टर

डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण लंबे समय से लाइमलाइट में है। इस मूवी को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। पहला पार्ट साल 2026 और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 2:18:54

2 News : मशहूर सिंगर ने रणबीर का सपोर्ट कर बाबाओं पर कसा तंज, 20 करोड़ दे तो भी BB 19 में नहीं जाएगा यह एक्टर

डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' लंबे समय से लाइमलाइट में है। इस मूवी को दो पार्ट में बनाया जा रहा है। पहला पार्ट साल 2026 और दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज होगा। फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। हाल ही फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था। इसमें एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आए। रणबीर को इस रूप में देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी आलोचना की। उन्होंने रणबीर का पुराना इंटरव्यू शेयर करना शुरू कर दिया। इस वीडियो में रणबीर बताते हैं कि वे बीफ खाते हैं। लोगों को रणबीर की यही बात पसंद नहीं आ रही।

उन्होंने लिखा कि अब बीफ ईटर (गोमांस खाने वाला) भगवान राम का रोल निभाएगा। बॉलीवुड के साथ क्या दिक्क्त है? अब साउथ इंडियन सिंगर व एक्ट्रेस चिन्मयी श्रीपदा ने इस मामले में रणबीर का सपोर्ट करते हुए धर्म गुरुओं और बाबाओं पर तंज कसा है। श्रीपदा ने लिखा, “एक बाबाजी जो भगवान का नाम लेकर रेपिस्ट बन सकता है, फिर भी भक्त इंडिया में उसे बार-बार पैरोल मिलती है, ताकि वोट पा सकें लेकिन अगर कोई कुछ खा ले, तो बड़ी समस्या है।” श्रीपदा के बयान पर एक यूजर ने पूछा कि आप कैसे एक गलत चीज को दूसरी गलत चीज से तुलना करके सही ठहरा सकती हो?

इस पर श्रीपदा ने कहा, “अच्छा, आप कहना चाहते हैं कि खास रोल निभाने वाला शख्स उस रेपिस्ट जितना बुरा है, जो आपके बीच घूम-घूम कर वोट मांग रहा है। राम रहीम को आपके इलाके का सांसद होना चाहिए और वह निजी तौर पर आपके घर भी पहुंचे।” बता दें 'रामायण' को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डीएनईजी प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ साउथ इंडियन स्टार यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। फिल्म करीब 835 करोड़ रुपए के बजट से तैयार हो रही है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म मानी जा रही है।

chinmayi sripada,singer chinmayi sripada,ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,ramayana movie,shri ram,ranbir beef,ram kapoor,actor ram kapoor,bigg boss 19

राम कपूर ने कहा, ऐसे शो सक्सेसफुल होते हुए भी ताक-झांक ज्यादा करने के बारे में होते हैं

एक्टर राम कपूर लंबे समय से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। राम ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर खुद को साबित किया है। हालांकि वे इन दिनों अपने कमेंट्स को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच राम ने ‘बिग बॉस 19’ में जाने की खबरों का खंडन किया है। राम ने फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में कहा कि मैं कभी भी ‘बिग बॉस’ में नहीं जाऊंगा। भले ही वो मुझे 20 करोड़ रुपए दें। क्योंकि इस तरह का शो मेरे लिए नहीं है। इसका मतलब यह नहीं है कि ये एक बुरा शो है। मुझे पता है कि यह एक कामयाब शो है। मेरा मतलब है कि मैं खुद को एक एक्टर मानता हूं।

ऐसे शो सक्सेसफुल होते हुए भी ताक-झांक ज्यादा करने के बारे में होते हैं। चाहे ‘बिग बॉस’ हो या कोई और रियलिटी शो। कोई रियल स्किल नहीं दिखाई जाती। यह सिर्फ इस बारे में है कि लोगों को दूसरे लोगों की जिंदगी दिखाई जाती है कि वो किस तरह रहते हैं। ये ठीक है, लेकिन मैं इससे सहज नहीं हूं। मैं बहुत ही प्राइवेट इंसान हूं। ईमानदारी से कहूं तो मैं ‘बिग बॉस’ के लिए सबसे बुरा फिट हूं। उल्लेखनीय है कि BB 19 की अनाउंसमेंट हो चुकी है। इस सीजन की कास्टिंग जारी है। इस साल शो की थीम रिवाइंड होगी।

राम के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो राम ने हाल ही वेब सीरीज ‘मिस्ट्री’ से वापसी की है। सीरीज के प्रमोशन के दौरान पीआर टीम और जर्नलिस्ट पर भद्दे कमेंट्स कर राम वे विवादों से घिर गए। इस मामले में राम माफी मांग चुके हैं। राम ने पिछले कुछ समय में अपनी फिटनेस पर जबरदस्त वर्कआउट करते हुए वजन काफी घटा लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी