न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : चिंकी और मिंकी हुईं अलग, पोस्ट शेयर कर बताया कारण, लंदन में वीडियो बनाने वाले को घूरते दिखे विराट

सोशल मीडिया पर अपनी शानदार जोड़ी और फनी वीडियो से मशहूर हुईं जुड़वां बहनें सुरभि और समृद्धि मेहरा को लोग चिंकी-मिंकी के नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 2:01:42

2 News : चिंकी और मिंकी हुईं अलग, पोस्ट शेयर कर बताया कारण, लंदन में वीडियो बनाने वाले को घूरते दिखे विराट

सोशल मीडिया पर अपनी शानदार जोड़ी और फनी वीडियो से मशहूर हुईं जुड़वां बहनें सुरभि और समृद्धि मेहरा को लोग 'चिंकी-मिंकी' के नाम से जानते हैं। उन्हें सबसे ज्यादा शौहरत कपिल शर्मा शो से मिली थी। इसके बाद वे घर-घर फेमस हो गईं। उनके वीडियो को दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। लोग उनकी जोड़ी के दीवाने हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फिलहाल उन्हें चाहने वालों के लिए एक दिल टूटने वाली खबर है। दरअसल अब दोनों साथ परफॉर्म करती नजर नहीं आएंगी। उन्होंने अब अपने प्रोफेशनल रास्ते अलग करने का फैसला लिया है। ये खबर खुद बहनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट @surabhi.samriddhi पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए शेयर की है।

उन्होंने फैंस को सालों तक मिले प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से धन्यवाद कहा। उन्होंने यह भी साफ किया कि वे सिर्फ अपने करिअर के रास्ते अलग कर रही हैं, लेकिन बतौर बहनें उनका रिश्ता पहले की तरह मजबूत बना रहेगा। उन्होंने लिखा कि वे अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ेंगी, लेकिन उनकी आपसी बॉन्डिंग हमेशा अटूट रहेगी। दोनों ने फैंस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जहां वे पहुंची हैं, उसमें दर्शकों का बड़ा रोल रहा है। दोनों ने गुरुवार (3 जुलाई) को अपनी-अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “हम दोनों ने मिलकर एक खूबसूरत सफर तय किया है।

लेकिन अब वक्त है कि हम अपनी-अपनी पहचान बनाएं। हम अब प्रोफेशनली अलग हो रहे हैं। ये फैसला आसान नहीं था, लेकिन जरूरी था। हम एक-दूसरे के लिए हमेशा प्यार और सम्मान रखेंगे। आप सभी का प्यार हमारे लिए बहुत मायने रखता है। उम्मीद है कि आप हमारे नए सफर में भी साथ देंगे। बता दें सुरभि और समृद्धि को सबसे पहले छोटे-छोटे कॉमिक वीडियो के लिए पहचान मिली थी। उनकी जबरदस्त केमिस्ट्री और अंदाज ने लोगों को खूब हंसाया और देखते ही देखते वे वायरल स्टार बन गईं। बाद में वे कपिल के शो में बतौर परफॉर्मर नजर आईं। इस शो में उनकी मौजूदगी ने उन्हें पूरे देश में और भी ज्यादा मशहूर बना दिया।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वीडियो बना रहा था शख्स तो…

भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली इन दिनों मैदान से दूर हैं। उन्होंने मई में टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा कर दी थी। वे टी20 को पिछले साल विश्व कप जीतने के बाद अलविदा कह चुके हैं। अब वनडे में ही विराट का जलवा देखने को मिलेगा। फिलहाल विराट लंदन में परिवार संग समय बिता रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहा, जिसमें विराट और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंदन की सड़कों पर टहलते दिखे।

इस दौरान विराट को लगा कि कोई वीडियो बना रहा है तो उन्होंने पलटकर उस शख्स की तरफ गुस्से में देखा और फिर अनुष्का के साथ आगे बढ़ गए। दोनों बेहद साधारण कपड़ों में थे, बिना किसी स्टारडम के दिखावा। लंदन में भारतीयों की बड़ी आबादी है, इसलिए फैंस अक्सर इस कपल की झलक पाने को बेताब रहते हैं। यह कोई पहला मौका नहीं जब वहां से दोनों की झलक सार्वजनिक तौर पर सामने आई हो। उनके लंदन शिफ्ट होने के बाद से ही फैंस इस परिवार की सार्वजनिक झलकियों को लेकर उत्साहित रहते हैं।

हालांकि कपल अपनी प्राइवेसी के इस उल्लंघन से नाखुश हैं। काफी लंबे वक्त से विराट और अनुष्का स्टारडम और शोर से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों ही प्राइवेसी के साथ अकेले रहना पसंद करते हैं। विराट-अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी। उन्होंने साल 2021 में बेटी वामिका का स्वागत किया। अपने दूसरे बच्चे अकाय के जन्म के बाद से वे लंदन में ही रह रहे हैं। उन्होंने अभी तक अपने दोनों बच्चों का ही चेहरा रिवील नहीं किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
'राम मंदिर चढ़ावा' विवाद पर सियासत तेज, अवधेश प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की उठाई मांग; अखिलेश यादव का बीजेपी पर तंज
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के माता-पिता के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोलीं- बच्चों की हर गलती के लिए परिवार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज के बावजूद कायम रही 'कॉकटेल 2' की रफ्तार, आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर दिखाया दम
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
थलापति विजय का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 'जननायकन' के निर्माता के. वेंकट नारायण बने दिल्ली में तमिलनाडु के विशेष प्रतिनिधि; BJP और DMK ने उठाए सवाल
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
राम मंदिर प्रबंधन में बदलाव के संकेत, आलोक कुमार बोले- इस्कॉन और अक्षरधाम जैसी व्यवस्था पर हो सकता है विचार
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक