न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है छावा, सिकन्दर के आते ही थम जाएगा कारवाँ

सिने इतिहास की स्लीपर ब्लॉकबस्टर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब 600 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त कर ली है। 43 दिन बाद अभी दर्शकों में इसका क्रेज बरकरार है। इस फिल्म को देखने के लिए कई दर्शकों ने पुन:सिनेमाघरों का रास्ता अख्तियार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 3:32:48

अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है छावा, सिकन्दर के आते ही थम जाएगा कारवाँ

बीती 14 फरवरी 2025 को प्रदर्शित हुई अभिनेता विक्की कौशल की लक्ष्मण उतेकर निर्देशित छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 43 दिन का सफर पूरा कर लिया है। सिने इतिहास की स्लीपर ब्लॉकबस्टर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब 600 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफलता प्राप्त कर ली है। 43 दिन बाद अभी दर्शकों में इसका क्रेज बरकरार है। इस फिल्म को देखने के लिए कई दर्शकों ने पुन:सिनेमाघरों का रास्ता अख्तियार किया है।

इन 43 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का प्रदर्शन हुआ लेकिन उनका छावा पर कोई असर नजर नहीं आया। अपितु छावा के सामने वे स्वयं कमजोर साबित हुई। इनमें ताजा उदाहरण जॉन अब्राहम की द डिप्लोमेट भी है। बुधवार 27 मार्च को प्रदर्शित हुई दक्षिण भारत के सुपर सितारों मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की पैन इंडिया फिल्म एल 2 : एम्पुरान भी इसके कारोबार में पीछे नहीं कर पाई है। इस फिल्म के प्रदर्शित होने के बावजूद छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने में सफलता प्राप्त की है।

ऑफिशियल बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक 'छावा' ने पांच हफ्तों में कुल 585.81 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसमें हिंदी और तेलुगु दोनों वर्जन का कलेक्शन शामिल था। सैकनिल्क की मानें तो 'छावा' छठे हफ्ते भी 16.3 करोड़ रुपए कमाने में कामयाब रही। इसी के साथ विक्की कौशल की फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6 हफ्तों में टोटल 602.11 करोड़ रुपए का कारोबार किया।

'एल2: एम्पुरान' की रिलीज का 'छावा' पर नहीं हुआ असर

27 मार्च को पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल की फिल्म 'एल2: एम्पुरान' रिलीज हुई। हालांकि विक्की कौशल की फिल्म पर इसका कोई असर नहीं नजर आया और ये मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर डटी है। 'एल2: एम्पुरान' की रिलीज के बाद भी 'छावा' ने 43वें दिन 1.15 करोड़ रुपए कमा लिए। इसी के साथ भारत में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 603.26 करोड़ रुपए हो गया है।

सिकन्दर के आते ही थम जाएगा कारवाँ

छावा को बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से शिकस्त देने में एक मात्र सलमान खान की फिल्म सिकन्दर सफल होगी। सिकन्दर ने जिस अंदाज में एडवांस बुकिंग के जरिये कमाई की है, उससे यह तय हो गया है कि यह पहले दिन 50 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी। वहीं दूसरी ओर छावा के शोज व स्क्रीन्स में पूरी तरह कमी हो जाएगी। छावा को अब देश के चंद मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में एक या दो शो में ही प्रदर्शित किया जाएगा। इसके चलते छावा जो अब तक करोड़ों में कमाई कर रही थी सिर्फ लाखों-हजारों में सिमट जाएगी। सम्भवत: ऐसा भी हो सकता है कि इसे आगामी सप्ताह सिनेमाघरों में जगह ही नहीं मिले।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी