न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सफलता के हवाई घोड़े पर सवार छावा, थम नहीं रहा कारवां, वर्ल्ड वाइड 700 करोड़ के पार!

भारत में पहले ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी विक्की कौशल अभिनीत और लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म गुरुवार को अपना चौथा सप्ताह पूरा करने जा रही है। पिछले 23 दिनों से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा सफलता के हवाई घोड़े पर सवार है, उसका कारवां थम नहीं रहा है। दर्शकों की आमद सिनेमाघरों में लगातार जारी है, जिसके चलते यह जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Mar 2025 3:03:31

सफलता के हवाई घोड़े पर सवार छावा, थम नहीं रहा कारवां, वर्ल्ड वाइड 700 करोड़ के पार!

रविवार को दुनिया भर में टीम इंडिया की चैम्पियंस ट्रॉफी जीत का डंका बजा। भारत के ट्रॉफी जीतते ही भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। इस खुशी के मौके पर देश भर रविवार की रात को दीपावली की रात में बदल दिया गया। बम-पटाखों की आवाज से आकाश गुंजायमान हो गया। इसके बावजूद सिने बॉक्स ऑफिस पर पिछले 23 दिनों से छाई रही फिल्म छावा का जलवा कम नहीं हुआ। फिल्म ने दुनिया भर में जबरदस्त कमाई करते हुए स्वयं को 700 करोड़ के पार पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली।

भारत में पहले ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी विक्की कौशल अभिनीत और लक्ष्मण उतेकर निर्देशित फिल्म गुरुवार को अपना चौथा सप्ताह पूरा करने जा रही है। पिछले 23 दिनों से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छावा सफलता के हवाई घोड़े पर सवार है, उसका कारवां थम नहीं रहा है। दर्शकों की आमद सिनेमाघरों में लगातार जारी है, जिसके चलते यह जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल हो जाएगी।

'छावा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 24

मीडिया ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, विक्की कौशल स्टारर 'छावा' ने भारत में 24वें दिन 11.05 करोड़ रुपये की कमाई की जो कि पिछले दिन से कम थी लेकिन औसत कमाई के हिसाब से यह आंकड़ा अच्छा है। 24वें दिन की कमाई के साथ ही 'छावा' ने भारत में 520.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 'छावा' की कमाई की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है और फिल्म आगे भी कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।

चौथे वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

1. पुष्पा 2 (हिंदी)- 30 करोड़ रुपये

2. छावा- 28.43 करोड़ रुपये

3. स्त्री 2- 25.01 करोड़ रुपये

'छावा' वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की छावा भारत के साथ ही दुनियाभर में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 23वें दिन वर्ल्डवाइड 691 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया फिलहाल 24वें दिन के आंकड़े आना बाकी हैं लेकिन उम्मीद के मुताबिक इसका आंकड़ा 700 करोड़ रुपये के पार हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

राज्यसभा में फिर हंगामा, सोमवार तक स्थगित हुई कार्यवाही; शिवराज सिंह चौहान का विपक्ष पर तीखा हमला

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी