Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वैलेंटाइन डे पर इतिहास रचने की तैयारी में 'छावा', ओपनर के रूप में करेगी नया रिकॉर्ड स्थापित

विक्की कौशल की हिस्टोरिकल एपिक फिल्म छावा साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस मूवी का रिलीज से पहले काफी हाईप क्रिएट हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 13 Feb 2025 5:31:34

वैलेंटाइन डे पर इतिहास रचने की तैयारी में 'छावा', ओपनर के रूप में करेगी नया रिकॉर्ड स्थापित

विक्की कौशल की हिस्टोरिकल एपिक फिल्म ‘छावा’ साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इस मूवी का रिलीज से पहले काफी हाईप क्रिएट हो गया है। फिल्म की स्टार कास्ट ने भी ‘छावा’ के प्रमोशन में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। विक्की कौशल की इस फिल्म को पहले दिन देखने के लिए लोगों में भी होड़ मची हुई और इसकी धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है।

कैसी है पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट


‘छावा’ वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर ये फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी है। इस फिल्म के ट्रेलर और पोस्टर्स ने ‘छावा’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचाया हुआ है जिसके चलते इसके टिकटों की खूब प्री सेल हो रही है।

सैकनिल्क के मुताबिक ‘छावा’ की देशभर में अब तक 3 लाख 52 हजार 13 टिकटों की प्री सेल हुई है। इसमें फिल्म ने हिंदी 2 डी में सबसे ज्यादा 2 लाख 97 हजार 259 टिकटों की एडवांस बुकिंग की है। इसके बाद हिंदी IMAX 2 डी में इसके 6 हजार 125 टिकटों की प्री सेल हुई है। हिंदी 4डीएक्स में फिल्म के 1 हजार 479 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। हिंदी आईसीई में ‘छावा’ के 350 टिकट की एडवांस बुकिंग हुई है। इसी के साथ ‘छावा’ ने प्री टिकट सेल में 8.62 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ ‘छावा’ ने एडवांस बुकिंग में 10.9 करोड़ की कमाई कर ली है।

छावा ने रिलीज से पहले ही 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म कल रिलीज हो रही है और रात तक इसकी एडवांस बुकिंग में और इजाफा होगा। ऐसे में ये फिल्म रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात दे देगी।

बता दें कि अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने अपने शुरुआती दिन में 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं शाहिद कपूर की देवा ने 5.5 करोड़ कमाए थे, जबकि कंगना रनौत की इमरजेंसी ने 2.5 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

छावा 2025 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक हो सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज के बाद ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा कलेक्शन कर पाती है।
गौरतलब है कि लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजान द्वारा निर्मित, छावा एक ऐतिहासिक एक्शन फिल्म है। इमसें विक्की कौशल ने मराठा राजा संभाजी का किरदार निभाया है, वहीं फिल्म में महारानी येसुबाई के रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगीं जबकि औरंगजेब की भूमिका में अक्षय खन्ना दिखेंगे। सरसेनापति हंबीराव मोहिते का रोल आशुतोष राणा और सोयाराबाई का किरदार दिव्या दत्ता ने निभाया है। यह शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा का एडेप्टेशन है। फ़िल्म का स्कोर और साउंडट्रैक एल्बम ए. आर. रहमान द्वारा रचित है, और गीत इरशाद कामिल द्वारा लिखे गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका