Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘छावा’ फेम इस एक्टर के घर गूंजीं किलकारियां, ऐसे दी खुशखबरी, धनश्री को दुल्हन के रूप में देख चौंके फैंस

गैंग्स ऑफ वासेपुर, छावा और जाट जैसी लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले एक्टर विनीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Jul 2025 2:10:57

2 News : ‘छावा’ फेम इस एक्टर के घर गूंजीं किलकारियां, ऐसे दी खुशखबरी, धनश्री को दुल्हन के रूप में देख चौंके फैंस

'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'छावा' और 'जाट' जैसी लोकप्रिय और सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू चलाने वाले एक्टर विनीत कुमार सिंह (46) के जीवन में सबसे बड़ी खुशी का आगमन हो गया है। उनका घर किलकारियों से गूंज उठा है। विनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर गुड न्यूज शेयर करते हुए बताया है कि वो पापा बन गए हैं। विनीत और उनकी पत्नी रुचिरा को 24 जुलाई को एक बेटे के रूप में आशीर्वाद मिला है। कपल ने यह खबर बेहद प्यारे कैप्शन के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, “भगवान की दया उमड़ रही है! दुनिया, हट जाओ, सबसे छोटा सिंह आ गया है और वह अभी से दिल और दूध की बोतलें चुरा रहा है।

भगवान, इस अनमोल नन्हीं सी खुशी के लिए शुक्रिया!” यह पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग और फैंस विनीत को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वे दिलचस्प कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक्टर विक्रांत मैसी ने इस जोड़े को बधाई देते हुए लिखा, “बहुत बहुत बधाई भाई साहब।” अहाना कुमरा ने लिखा, “आप दोनों के लिए कितनी अच्छी खबर!!! नन्हे से बच्चे से मिलने का बेसब्री से इंतजार है!!” विनीत ने कुछ समय पहले ही अपने फैंस को जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी प्रेग्नेंट हैं।

साथ ही उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट भी शेयर किया था। बता दें विनीत का हालिया शो ‘रंगीन’ भी बहुत प्यार बटोर रहा है। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 25 जुलाई को रिलीज हुई है और इसके कुल 9 एपिसोड हैं। बता दें विनीत ने ‘छावा’ में ‘कवि कलश’ का रोल किया था, जो काफी सराहा गया। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था।

युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने शेयर कीं तस्वीरें, लोग पूछ रहे सवाल

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का इस साल की शुरुआत में तलाक हो गया था। उनकी शादी करीब चार साल चली। धनश्री हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस चौंक गए। धनश्री ने कई तस्वीरें भी साझा की हैं। इनमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, लेकिन फैंस का ध्यान उनकी मांग पर टिका है जिस पर सिंदूर लगा है। लाल रंग की साड़ी पहने धनश्री की गर्दन में मंगलसूत्र भी है।

धनश्री ने कैप्शन में लिखा, “विटेंज वाइब, मॉर्डन मूड..” इससे पता चल रहा है कि धनश्री ने किसी फोटोशूट के लिए यह लुक लिया है, लेकिन बावजूद इसके कुछ यूजर्स कन्फ्यूज हैं और जानना चाह रहे हैं कि कहीं धनश्री ने शादी तो नहीं कर ली? तरह-तरह के कमेंट्स किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि किसके नाम का सिंदूर लगाई हो तो एक ने पूछा कि दूल्हा कौन और कहां है।

हालांकि धनश्री ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं बताया है। माना तो ये भी जा रहा है कि नई दुल्हन वाला लुक धनश्री ने किसी शूट या नए प्रोजेक्ट के लिए अपनाया हो। दूसरी ओर, चहल का भी तलाक के बाद से आरजे महवश के साथ नाम जुड़ रहा है। दोनों को कई दफा साथ देखा गया है। लग रहा है कि वे दोस्ती को मजबूत रिश्ते में बदल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका