Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘छावा’ BO Collection Day 15: विक्की कौशल स्टारर की शानदार कमाई जारी, ₹400 करोड़ कमाकर इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

फिल्म ने 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की और विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी, जिसने पहले दिन ₹31 करोड़ की शानदार कमाई की

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 01 Mar 2025 8:53:39

‘छावा’ BO Collection Day 15: विक्की कौशल स्टारर की शानदार कमाई जारी, ₹400 करोड़ कमाकर इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

विक्की कौशल की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘छावा’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार थमने नहीं दे रही है। 14 दिनों की धमाकेदार कमाई के बाद, यह फिल्म शुक्रवार को तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गई। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन फिल्म ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक ₹13 करोड़ की शानदार कमाई की हैं, जिससे भारत में कुल कलेक्शन ₹412.50 करोड़ हो गया।

फिल्म ने 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की और विक्की कौशल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बनी, जिसने पहले दिन ₹31 करोड़ की शानदार कमाई की। पहले हफ्ते में ही फिल्म ने ₹219.25 करोड़ कमा लिए। हालांकि, फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन वीकेंड और पब्लिक हॉलिडे का इसे जबरदस्त फायदा हुआ। दूसरे हफ्ते में कलेक्शन में लगभग 17% की गिरावट आई, फिर भी इसने ₹180.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया।

शुक्रवार को फिल्म की औसत थिएटर फुटफॉल 17.56% रही। मॉर्निंग शो में 9.22% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जो दोपहर में 14.79% तक पहुंची। शाम और रात के शोज़ में ऑक्यूपेंसी में जबरदस्त उछाल आया, और यह क्रमशः 17.75% और 28.28% तक पहुंच गई।

‘छावा’ का दिनवार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत में नेट कमाई)

दिन - कमाई (₹ करोड़ में)

पहला शुक्रवार -31
पहला शनिवार -37
पहला रविवार -48.5
पहला सोमवार -24
पहला मंगलवार -25.25
पहला बुधवार -32
पहला गुरुवार -21.5
पहला हफ्ता (कुल)- 219.25
दूसरा शुक्रवार- 23.5
दूसरा शनिवार -44
दूसरा रविवार -40
दूसरा सोमवार- 18.57
दूसरा मंगलवार- 18.5
दूसरा बुधवार- 23
दूसरा गुरुवार- 13.25
दूसरा हफ्ता (कुल) - 180.25
तीसरा शुक्रवार (Day 15, अनुमानित) 13|

कुल कलेक्शन (अब तक) ₹412.50 करोड़
इन आंकड़ों के साथ, ‘छावा’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है—

‘2.0’ (2018) – ₹407.05 करोड़
‘सालार: सीज फायर - पार्ट 1’ (2023) – ₹406.45 करोड़
‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ (2022) – ₹391.4 करोड़
‘दंगल’ (2016) – ₹387.38 करोड़
‘अवेंजर्स: एंडगेम’ (2019) – ₹373.05 करोड़
‘जेलर’ (2023) – ₹348.55 करोड़
‘संजू’ (2018) – ₹342.57 करोड़
‘लियो’ (2023) – ₹341.04 करोड़

अगर इसी रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ती रही, तो तीसरे वीकेंड की शुरुआत या अंत तक यह ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) के ₹421 करोड़ कलेक्शन को भी पार कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका