न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीरियड ड्रामा फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनर बनी 'छावा', इन हिस्टोरिकल फिल्मों को छोड़ा पीछे

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 15 Feb 2025 4:03:49

पीरियड ड्रामा फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनर बनी 'छावा', इन हिस्टोरिकल फिल्मों को छोड़ा पीछे

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही छा गई है। छावा विक्की कौशल के करियर की बिगेस्ट ओपनिंग फिल्म बन गई है। छावा ना सिर्फ विक्की कौशल के करियर की बल्कि हिंदी सिनेमा की हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्मों की लिस्ट में बिगेस्ट ओपनर बन गई हैं। इस लिस्ट में विक्की कौशल की छावा ने कई फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस लिस्ट में संजय लीला भंसाली निर्देशित और रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पद्मावत भी शामिल हैं। सैकनिल्क के अनुसार, छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये से ज्यादा से खाता खोला है।

पद्मावत

शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण स्टारर हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्म पद्मावत रानी पद्मावत के जौहर और मुगल शाषक अलाऊद्दीन खिलजी के लोगों पर जुल्मों की कहानी थी। साल 2018 में रिलीज हुई पद्मावत ने 24 करोड़ रुपये से खाता खोला था। पद्मावत ने भारत में 302.15 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 571.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पद्मावत हिंदी सिनेमा की सबसे कमाऊ हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा फिल्मों में से एक है।

केसरी

लिस्ट में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी भी शामिल है। केसरी की कहानी में सारागढ़ी की लड़ाई से जुड़ी घटनाओं को दिखाया गया है, जो ब्रिटिश भारतीय सेना और पश्तून आदिवासियों के बीच लड़ी गई थी। आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के उत्तरी हिस्से में स्थित इस क्षेत्र में लड़ी गई इस लड़ाई में ब्रिटिश भारतीय सेना की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सैनिकों ने 6,000-10,000 सैनिकों को रोक दिया था। इसमें सोल्जर हविलदार इशर सिंह ने अकेले ही दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे। साल 2019 में रिलीज हुई केसरी ने 21.06 करोड़ रुपये से खाता खोला था। केसरी ने भारत में 154.41 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 207.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

तन्हाजी: द अनसंग वारियर

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तन्हाजी: द अनसंग वारियर मराठा यौद्धा तान्हाजी के युद्ध के बारे में है। तन्हाजी: द अनसंग वारियर ने 15.10 करोड़ रुपये से खाता खोला था। तन्हाजी: द अनसंग वारियर ने भारत में 279.55 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 367.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। तन्हाजी: द अनसंग वारियर अजय के फिल्मी करियर की हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।

बाजीराव मस्तानी

संजय लीला भंसाली ने पद्मावत से पहले फिल्म बाजीराव मस्तानी (2015) बनाई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा अहम रोल में दिखे थे। बाजीराव मस्तानी एक हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा (मराठा युग) फिल्म है, जिसमें मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और दूसरी पत्नी के बारे में बात करती हैं। बाजीराव मस्तानी ने 12.80 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 184.2 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 355.61 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
नींद में डूबे थे यात्री, अचानक ट्रेलर से टकराई बस... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 लोगों की दर्दनाक मौत
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड