न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office: 'छावा' ने 17वें दिन रचा इतिहास, नई रिलीज दोनों ही फिल्मों की कर दी हालत खराब; वर्ल्डवाइड 620 करोड़ के पार

2025 में रिलीज़ हुई यह फिल्म मराठा साम्राज्य के वीर योद्धा छत्रपति सम्भाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। विक्की कौशल ने सम्भाजी महाराज की भूमिका में जान डाल दी है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 03 Mar 2025 4:38:00

Box Office: 'छावा' ने 17वें दिन रचा इतिहास, नई रिलीज दोनों ही फिल्मों की कर दी हालत खराब; वर्ल्डवाइड 620 करोड़ के पार

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की ऐतिहासिक एक्शन फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा दिया है। 2025 में रिलीज़ हुई यह फिल्म मराठा साम्राज्य के वीर योद्धा छत्रपति सम्भाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे। विक्की कौशल ने सम्भाजी महाराज की भूमिका में जान डाल दी है। यह फिल्म शिवाजी सावंत के प्रसिद्ध मराठी उपन्यास 'छावा' का रूपांतरण है, जिसका निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

'छावा' की ऐतिहासिक कमाई

फिल्म ने पहले दिन से ही सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की थी और 31 करोड़ की ओपनिंग के साथ बंपर कमाई की थी। 17वें दिन भी इसकी कमाई में कोई खास गिरावट नहीं आई और फिल्म ने 25 करोड़ रुपये बटोर लिए। 16वें दिन (शनिवार) को यह कलेक्शन 22 करोड़ के करीब रहा, जो तीसरे वीकेंड के हिसाब से शानदार है। देसी बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' अब तक 459.50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने छुआ 620 करोड़ का आंकड़ा

अगर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो फिल्म ने 19 दिनों में 594.50 करोड़ की कमाई कर ली थी। वहीं, विदेशों में इसने शनिवार तक 75 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। रविवार को कुल मिलाकर फिल्म ने 620 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पार कर लिया।

'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' की धीमी रफ्तार, अब तक सिर्फ 1.82 करोड़ की कमाई

रीमा कागती द्वारा निर्देशित 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' को भले ही क्रिटिक्स से सराहना मिली हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। यह फिल्म मालेगांव के उन युवाओं की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद पैरोडी फिल्में बनाकर अपने शहर में एक मिनी फिल्म इंडस्ट्री खड़ी कर दी थी। हालांकि, दर्शकों से इसे ठंडी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक फिल्म ने सिर्फ 1.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, इसके पहले संडे को यह महज 0.63 करोड़ रुपये ही कमा पाई।

'क्रेजी' ने संडे को की 1.50 करोड़ की कमाई

गिरीश कोहली की फिल्म 'क्रेजी' भी हाल ही में रिलीज़ हुई, जिसमें सोहम शाह, निमिषा सजयन, टीनू आनंद, श‍िल्‍पा शुक्‍ला, और उन्नति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी डॉक्टर अभिमन्यु सूद (सोहम शाह) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेहतरीन सर्जन है। लेकिन एक सर्जरी के दौरान टीनेज मरीज की मौत हो जाती है और उस पर मेडिकल नेग्लिजेंस का आरोप लगता है। इसके बाद अभिमन्यु केस को आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट करने के लिए 5 करोड़ रुपये देने को तैयार होता है, लेकिन बीच में कई ट्विस्ट आ जाते हैं। फिल्म की कहानी अनोखी होने के कारण इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 'क्रेजी' ने पहले संडे को 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब तक इसकी कुल कमाई 3.85 करोड़ रुपये हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ