Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Trailer Review: बेहतरीन, लाजवाब और कल्ट क्लासिक फिल्म का संदेश देता है छावा का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर होगी तगड़ी कमाई

लम्बे समय से छावा अपनी प्रदर्शन तिथि को लेकर चर्चाओं में रही है। पहले यह फिल्म पिछले वर्ष प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन एकल प्रदर्शन न मिलने के चलते निर्माताओं ने इसे वर्ष 2025 में प्रदर्शित करने की योजना बनाई और वैलेंटाइन के दिन इसे प्रदर्शित करने की घोषणा की

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Jan 2025 6:47:08

Trailer Review: बेहतरीन, लाजवाब और कल्ट क्लासिक फिल्म का संदेश देता है छावा का ट्रेलर, बॉक्स ऑफिस पर होगी तगड़ी कमाई

लम्बे समय से छावा अपनी प्रदर्शन तिथि को लेकर चर्चाओं में रही है। पहले यह फिल्म पिछले वर्ष प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन एकल प्रदर्शन न मिलने के चलते निर्माताओं ने इसे वर्ष 2025 में प्रदर्शित करने की योजना बनाई और वैलेंटाइन के दिन इसे प्रदर्शित करने की घोषणा की। इसके टीजर और हाल ही में जारी किए गए पोस्टरों ने दर्शकों में इस फिल्म को देखने की उत्सुकता पैदा की लेकिन अब जारी हुए ट्रेलर ने दर्शकों को मन इस फिल्म को देखने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया है।

3 मिनट और 8 सैकण्ड का यह ट्रेलर जोश देशभक्ति के जज्बातों के साथ आपसी रिश्तों की भावनाओ के ज्वार का बेहतरीन मिश्रण प्रस्तुत करता है। वीर संभाजी महाराज के किरदार में विक्की कौशल का प्रदर्शन उनकी अभिनय क्षमताओं का उजागर करता है। ट्रेलर में विक्की के बेहतरीन काम की झलक सामने आती है।

फिल्म को बड़े भव्य अंदाज में शूट किया गया है। सिनेमैटोग्राफी और हिस्टोरिकल पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म को प्रभावी बनाने में वेशभूषा का एक विशेष स्थान होता है, जिसका यह पूरी तरह से ख्याल रखा गया है। दृश्यों को प्रभावी बनाने में वीएफएक्स ने अपनी अहम् भूमिका निभाई है। खलनायक के रूप में नजर आए अक्षय खन्ना ने अपने चेहरे पर जो भावाभिव्यक्ति पेश की है, वह उन्हें इस वर्ष के श्रेष्ठ खलनायक के रूप में सामने लाएगी ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है। गीतों का फिल्मांकन और बैकग्राउण्ड म्यूजिक विशेष रूप से युद्ध के दृश्यों को प्रभावी तरीके से परदे पर प्रस्तुत करता है।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि छावा का ट्रेलर बेहतरीन, लाजवाब और कल्ट क्लासिक फिल्म का संदेश देता है, जो दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में पूरी तरह से सफल होकर वर्ष की सफलतम फिल्मों में शामिल होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका