न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोशल मीडिया पर मची खलबली, क्या सच में जेठालाल और बबीता जी ने छोड़ा शो?, असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर जेठालाल और बबीता जी के शो छोड़ने की खबरों ने हलचल मचा दी है। फैन्स के बीच बढ़ती चिंताओं के बीच प्रोड्यूसर असित मोदी ने इन अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सच्चाई सामने रखी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 02 Jul 2025 11:55:30

सोशल मीडिया पर मची खलबली, क्या सच में जेठालाल और बबीता जी ने छोड़ा शो?, असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी

सब टीवी का पॉपुलर सिटकॉम तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 17 सालों से हर उम्र के दर्शकों को हंसी और खुशियों से भरता आ रहा है। यह शो न सिर्फ हर घर में देखा जाता है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। दर्शकों की दिलचस्पी न सिर्फ एपिसोड्स में होती है, बल्कि हर एक किरदार की मौजूदगी और उनकी निजी ज़िंदगी तक पर बनी रहती है। लेटेस्ट ट्रैक में जहां भूतनी की एंट्री दर्शकों को रोमांचित कर रही है, वहीं जेठालाल और बबीता जी की गैरहाज़िरी ने फैंस को बेचैन कर दिया है।

कई फैंस सोशल मीडिया पर इस चर्चा में लग गए कि क्या वाकई दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने शो छोड़ दिया है? अफवाहों ने जोर पकड़ लिया और बातों का बाजार गर्म हो गया। ऐसे में शो के निर्माता असित कुमार मोदी ने इंसानियत से भरे लहजे में इन अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

अफवाहों पर असित मोदी का सधा हुआ जवाब

असित कुमार मोदी ने Moneycontrol से बातचीत के दौरान कहा, “आपको मालूम है आजकल सोशल मीडिया कितना नेगेटिव हो गया है? और हमारा शो तो एकदम पॉजिटिव है, फैमिली एंटरटेनमेंट देता है, मुस्कानें बांटता है। ऐसे में इस शो के लिए लोगों को पॉजिटिव सोच रखनी चाहिए। अफवाहों का फैलाना और बिना कारण अनचाही बातें करना सही नहीं है।”

जेठालाल और बबीता जी शो में क्यों नहीं दिखे?

असित मोदी ने दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता की अनुपस्थिति को लेकर भी पूरी ईमानदारी से बात रखी। उन्होंने साफ कहा, “ऐसा कुछ भी नहीं है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। दोनों हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं और व्यक्तिगत कारणों से कुछ एपिसोड्स में नहीं आ सके। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।”

उन्होंने यह भी जोड़ा, “जब कोई मुझसे व्यक्तिगत रूप से मिलता है और शो या कहानियों के बारे में बात करता है, तो मैं इसे सकारात्मक रूप में लेता हूं। क्योंकि दर्शक ही हमारे लिए सब कुछ हैं। हम ये शो उनकी खुशी के लिए ही बना रहे हैं।”

इस प्रतिक्रिया ने यह साफ कर दिया है कि दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता शो का हिस्सा हैं और बहुत जल्द फिर से अपनी हाजिरी दर्ज कराएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
कातिलों ने रची थी फूलप्रूफ योजना, लेकिन दिल्ली पुलिस ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज, शातिर ऐसे हुए गिरफ्तार
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
प्यार, लिव-इन और फिर हत्या... इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
उद्धव गुट में सेंध की अटकलों पर रोहित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'टूटने वाले हों या तोड़ने वाले, दोनों को...
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
यूबीटी में बड़ी टूट की आहट! आधी रात सांसदों से मिले एकनाथ शिंदे, 6 सांसदों के पाला बदलने की अटकलें
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
क्या 15 करोड़ में तय हुई सियासी सौदेबाजी? उद्धव गुट के इन 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
मेसी ने रचा फुटबॉल इतिहास, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक कोई खिलाड़ी नहीं बना सका
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
IND A vs SL A: मैदान पर भिड़ंत पड़ा भारी! वैभव-हलाम्बागे विवाद में मैच रेफरी ने लिया बड़ा एक्शन
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
जहांगीर खान को छुड़ाने की कोशिश? पत्नी की अगुवाई में जुटी भीड़, पुलिस पहुंचते ही मची भगदड़
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
E20 पेट्रोल भरवाया और टंकी पर उमड़ पड़ीं चींटियां? वायरल वीडियो के बाद इथेनॉल फ्यूल पर छिड़ी नई बहस
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी