Congrats @wouterkellerman Eru Matsumoto and Chandrika Tandon - Grammy win for “Triveni”: Best New Age, Ambient or Chant Album #Grammys #GRAMMYS2025 pic.twitter.com/9su1DJLrbO<
अवार्ड्स में बिना बुलाए पति रैपर कान्ये वेस्ट के साथ पहुंचीं पत्नी बियांका सेंसोरी
लॉस एंजेलिस में आयोजित ग्रैमी अवार्ड्स 2025 में जब मॉडल बियांका सेंसोरी अपने पति मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट के साथ पहुंचीं, तो उन्होंने काले रंग का लंबा जैकेट पहना हुआ था। जैसे ही कैमरों के फ्लैश चमके, बियांका ने जैकेट उतार दिया और सामने आया उनका ट्रांसपेरेंट लुक। इस लुक ने न सिर्फ फैंस को हैरान कर दिया बल्कि सिक्योरिटी गार्ड्स तक के पसीने छूट गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बियांका के इस बोल्ड अवतार के चलते उन्हें और कान्ये को अवार्ड फंक्शन में एंट्री नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल को इस साल के ग्रैमी अवार्ड्स के लिए कोई ऑफिशियल इन्विटेशन नहीं मिला था। इसके बावजूद दोनों वहां पहुंचे और रेड कार्पेट पर वॉक करने लगे। जब बियांका ने अपने ट्रांसपेरेंट आउटफिट में एंट्री लेनी चाही, तो सिक्योरिटी ने उन्हें रोक दिया और बाहर का रास्ता दिखा दिया।
उल्लेखनीय है कि बियांका पहले भी अपने अल्ट्रा-बोल्ड लुक्स की वजह से खबरों में रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने तमाम हदें पार कर दीं। सोशल मीडिया पर बियांका की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ ने उन्हें फैशन आइकॉन कहा, तो कुछ उन पर निशाना साध ट्रॉल कर रहे हैं।













