नहीं रहे कालजयी फिल्म डॉन के निर्देशक चंद्रा बरोट, सात साल से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे
हिंदी सिनेमा को कालजयी फिल्म डॉन देने वाले निर्देशक चंद्रा बरोट का शनिवार को निधन हो गया। 86 वर्षीय बरोट ने मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले सात वर्षों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक गंभीर फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Sun, 20 Jul 2025 1:37:41
हिंदी सिनेमा को कालजयी फिल्म डॉन देने वाले निर्देशक चंद्रा बरोट का शनिवार को निधन हो गया। 86 वर्षीय बरोट ने मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले सात वर्षों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक गंभीर फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी पत्नी दीपा बरोट ने इस दुखद खबर की पुष्टि की। बरोट लंबे समय से इलाजरत थे और डॉक्टर मनीष शेट्टी उनकी चिकित्सा देखरेख कर रहे थे।
फरहान अख्तर ने दी श्रद्धांजलि
‘डॉन’ के आधुनिक संस्करण के निर्देशक फरहान अख्तर ने भी चंद्र बरोट के निधन पर संवेदना प्रकट की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बरोट की एक दुर्लभ तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “दुख हुआ ये जानकर कि ओजी फिल्म डॉन के डायरेक्टर अब नहीं रहे। बरोट जी की आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं।”
इस पोस्ट के बाद फिल्म जगत से जुड़े कई लोग चंद्र बरोट के योगदान को याद करते नजर आए।