न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां देखें ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘तड़प’ की कमाई, हिना-शहीर के गाने ‘मोहब्बत है’ का टीजर रिलीज

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी शुक्रवार (10 दिसंबर) को रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 12 Dec 2021 2:05:01

यहां देखें ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ और ‘तड़प’ की कमाई, हिना-शहीर के गाने ‘मोहब्बत है’ का टीजर रिलीज

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी शुक्रवार (10 दिसंबर) को रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन शनिवार को कमाई में बढ़ोतरी हुई। फिल्म ने पहले दिन जहां 3.75 करोड़ की कमाई की, वहीं दूसरे दिन इसमें 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को फिल्म ने 4.25 से लेकर 4.50 करोड़ तक की कमाई की है। फिल्म ने दो दिन में कुल 8 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। फिल्म में आयुष्मान ने बॉडी बिल्डर का किरदार निभाया है, जबकि वाणी ने ट्रांस वुमैन का।

इस बीच अहान शेट्टी और तारा सुतारिया की फिल्म तड़प ने रिलीज के 9वें दिन शनिवार को 1.30 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म की अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23.37 करोड़ रुपए का हो गया है। तड़प साउथ की सुपरहिट फिल्म 'आरएक्स 100' की रीमेक है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित तड़प 3 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

chandigarh kare aashiqui movie,tadap movie,hina khan,shaheer sheikh,bollywood news in hindi

हिना खान व शहीर शेख का गाना 14 दिसंबर को होगा रिलीज

टीवी एक्ट्रेस हिना खान और एक्टर शहीर शेख का गाना 'बारिश बन जाना' काफी हिट हुआ था। दोनों जल्द ही म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'मोहब्बत है' है। इसका टीज़र जारी कर दिया गया और साथ ही रिलीज डेट की अनाउंसमेंट भी कर दी गई। हिना ने अपने सोशल मीडिया के जरिए टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक जिंदगी काफी नहीं तुमसे मोहब्बत करने के लिए… मोहब्बत है 14 दिसंबर को सुबह 11 बजे रिलीज हो रहा है, टीजर रिलीज हो चुका है।" टीजर देखकर ऐसा लगता है जैसे दोनों का पुनर्जन्म हुआ है। उनका फैशन और स्टाइल रेट्रो के साथ वेस्टर्न भी है। गाने का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इसका निर्माण वीवाईआरएल ओरिजिनल्स द्वारा किया गया है और स्टेबिन बेन ने आवाज दी है। लिरिक्स कुणाल वर्मा और म्यूजिक जीत गांगुली का है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो