न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, ऐसा है ‘छतरीवाली’ में रकुलप्रीत का फर्स्ट लुक, ‘अनुपमा’ हुईं ट्रोल

एक्टर आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का पहला गाना सामने आ गया है। इसका ट्रेलर तो पहले ही रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Nov 2021 6:47:26

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, ऐसा है ‘छतरीवाली’ में रकुलप्रीत का फर्स्ट लुक, ‘अनुपमा’ हुईं ट्रोल

एक्टर आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' का पहला गाना सामने आ गया है। इसका ट्रेलर तो पहले ही रिलीज कर दिया गया था। यह फिल्म का टाइटल ट्रैक है, जिसकी एक झलक आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। आयुष्मान ने कैप्शन में लिखा-“भांगड़ा...आशिकी मनु मानवी।” गाने में वाणी और आयुष्मान की दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। दोनों बेहतरीन डांस स्टेप करते देखे जा सकते हैं।

गाने को टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को सचिन-जिगर के साथ जस्सी सिंधु और आईपी सिंह ने गाया है। फिल्म एक ट्विस्टेड लव स्टोरी है। वाणी कथित तौर पर एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभा रही है और आयुष्मान को उनसे प्यार हो जाता है। निर्देशक अभिषेक कपूर हैं और इसे टी-सीरीज के बैनर तले भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 10 दिसंबर को रिलीज होगी।

chandigarh kare aashiqui movie,rakulpreet singh,chhatriwali movie,rupali ganguli,anupama,bollywood news in hindi

छतरीवाली फिल्म में कॉन्डम टेस्टर का रोल निभाएंगी रकुलप्रीत सिंह

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह 'छतरीवाली' फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। इसमें वे एक कॉन्डम टेस्टर का बोल्ड किरदार निभा रही हैं। उनका अनोखा अवतार देखने को मिलेगा। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसे रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी मूवीज प्रोड्यूस करेगी। आरएसपीवी मूवीज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा, 'बिना मौसम बरसात कभी भी हो सकती है। अपनी छतरी तैयार रखिए। पेश है 'छतरीवाली' से रकुलप्रीत का फर्स्ट लुक।'

रकुलप्रीत ने भी झलक शेयर की है। रकुल कॉन्डम के एक पैकेट के साथ पोज देती हुई दिख रही हैं। रकुल ने कहा कि यह काफी दिलचस्प और थोड़ा लीक से हटकर विषय है। मैं अपने कैरेक्टर की यात्रा शुरू करने को लेकर बहुत रोमांचित हूं। कुछ मुद्दों को हल्के-फुल्के तरीके से उजागर करना महत्वपूर्ण है और इसने मुझे बहुत उत्साहित किया है। तेजस प्रभा विजय देवस्कर फिल्म के डायरेक्टर हैं। शूटिंग शुरू हो चुकी है।

‘अनुपमा’ ने वेकेशन से शेयर की अपनी फोटो

अभिनेत्री रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वे धारावाहिक 'अनुपमा' की वजह से लोगों की पसंदीदा बनी हुई हैं। इन दिनों रुपाली वेकेशन पर गई हुई हैं। वहां से रुपाली ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रुपाली का अंदाज बेहद हटके और कूल दिख रहा है। हालांकि रुपाली के फैंस ने कुछ ऐसा नोटिस कर लिया, जिसे देख वे कई अजीबोगरीब सवाल कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल करने लगे।

रुपाली अनुपमा की इमेज से एकदम अलग जींस और शर्ट पहनी हुई हैं। हालांकि रुपाली ने वही चप्पल पहनी हुई है जो वे अनुपमा के किरदार में पहनती हैं। इसे देख एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये वही चप्पल है अनुपमा की 350 रुपए वाली।' एक और यूजर ने लिखा, '300 वाली चप्पल अनुपमा की।' रुपाली अनुपमा में एक गृहणी हैं और रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली चुनौतियों का सामना करती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर