न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर तथा ‘बंटी और बबली 2’ का गाना रिलीज, ‘विक्रम’ ने बनाया यह रिकॉर्ड

एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया। यह काफी दिलचस्प लग रहा है। फिल्म में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Nov 2021 5:35:46

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर तथा ‘बंटी और बबली 2’ का गाना रिलीज, ‘विक्रम’ ने बनाया यह रिकॉर्ड

एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया। यह काफी दिलचस्प लग रहा है। फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट एक्ट्रेस वाणी कपूर हैं। फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर में वाणी-आयुष्मान का प्यार जिम में शुरू होता है। आयुष्मान एक वेट-लिफ्टिंग चैम्पियन मानविंदर का रोल प्ले कर रहे हैं। वे एक सर्टिफाइड फिटनेस प्रोवाइडर भी हैं। आयुष्मान ने फिल्म में अपनी धांसू बॉडी फ्लॉन्ट की है, जो इससे पहले किसी फिल्म में नहीं देखी गई।

वे एक टिपिकल जिम बॉय हैं। उसके घर वाले शादी कराने के लिए उसके पीछे पड़े हैं। वो तब तक शादी नहीं करना चाहता, जब तक कि वह फिटनेस की लाइन में कुछ बन नहीं जाता। उसकी जिंदगी में तब हलचल मच जाती है जब जिम में मानवी बरार उर्फ वाणी जुंबा ट्रेलर के तौर पर काम करना शुरू करती हैं। फिर मानविंदर और मानवी के बीच अफेयर शुरू हो जाता है। अभिषेक कपूर फिल्म के डायरेक्टर हैं। इसका निर्माण टी-सीरीज और गाई इन द स्काई प्रोडक्शन ने किया है।

chandigarh kare aashiqui,bunty aur babli,vikram movie,ayushmann khurrana,bollywood news in hindi

बंटी और बबली के गाने में धूम मचा रहे हैं ये चारों कलाकार

फिल्म बंटी और बबली 2 का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। अब फिल्म का टाईटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। गाने में नए बंटी और बबली के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी और पुराने बंटी बबली के रुप में सैफ और रानी आपस में टकराते हुए नजर आ रहे हैं। इसे सिद्धार्थ महादेवन ने गाया है। म्यूजिक शंकर एहसान लॉय ने कंपोज किया है। लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के है। गाने में रैप को बोहेमिया ने लिखा और खुद की ही आवाज दी है। यशराज फिल्म्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस गाने के रिलीज होने की जानकारी दी है।

इसे शेयर कर उन्होंने लिखा- अरे जोड़ी है पहले से हिट, अब आ गया दूसरा वर्जन। #BuntyAurBabli2 का टाइटल ट्रैक हुआ रिलीज। फिल्म बंटी और बबली 2 वर्ष 2005 में आई फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल है जिसमे अभिषेक बच्चन और रानी मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

chandigarh kare aashiqui,bunty aur babli,vikram movie,ayushmann khurrana,bollywood news in hindi

कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म है विक्रम

लोकेश कनकराज द्वारा निर्देशित एक्टर कमल हासन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘विक्रम’ के फर्स्ट लुक को रिलीज होने के 24 घंटे से भी कम समय में एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमल के जन्मदिन समारोह की शुरुआत को चिह्नित करने के लिए विक्रम की यूनिट ने शनिवार शाम को फिल्म का फर्स्ट-लुक जारी किया था। इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए फिल्म का निर्माण कर रहे राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने ट्वीट किया कि विक्रम की दुनिया में फर्स्ट-लुक को 24 घंटे से भी कम समय में 1 करोड़ से अधिक बार देखा गया।

यूट्यूब पर वीडियो में फिल्म का एक रोमांचक एक्शन सीक्वेंस दिखाया गया है, जिसमें कमल एक जेल के अंदर गोलियों से खुद का बचाव करने के लिए धातु की ढाल का उपयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विक्रम में अनिरुद्ध का संगीत और गिरीश गंगाधरन सिनेमेटोग्राफर हैं। फिलोमिन राज द्वारा संपादित फिल्म का कला निर्देशन एन. सतीस कुमार ने किया है। इसमें अभिनेता विजय सेतुपति भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर