न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है छावा, पहला दिन 19 करोड़ के पार

दिनेश विजान निर्मित और लक्ष्मण उतेकर निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म छावा को लेकर दर्शकों में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कितनी दीवानगी इस बात का सबूत फिल्म की 9 फरवरी से शुरू हुई एडवांस बुकिंग से चलता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 5:24:41

विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है छावा, पहला दिन 19 करोड़ के पार

दिनेश विजान निर्मित और लक्ष्मण उतेकर निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म छावा को लेकर दर्शकों में एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में कितनी दीवानगी इस बात का सबूत फिल्म की 9 फरवरी से शुरू हुई एडवांस बुकिंग से चलता है।

मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित यह फिल्म साल 2025 की अब तक की हाईएस्ट ओपनर बॉलीवुड फिल्म बनने की राह पर अग्रसर है। वैलेंटाइन के दिन 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही फिल्म एडवांस बुकिंग में नया रिकॉर्ड भी बना सकती है। जब से 'छावा' के लिए सिनेमाघरों की टिकट खिड़कियां खुली हैं तभी से जमकर टिकट बिक रही है। 9 फरवरी को ही 'छावा' की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी और सिर्फ दो दिन के अंदर ही इसने करोड़ों रुपए की कमाई करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सुबह 11 बजे तक बॉक्स ऑफिस पर इसके एडवांस बुकिंग के पहले दिन करीब 1.48 लाख टिकट बिक चुके थे, जिससे कुल 4.21 करोड़ रुपए की कमाई हुई। ब्लॉक सीट डेटा सहित प्री-सेल्स बिजनेस के साथ फिल्म ने 5.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। कमाई के मुताबिक सबसे ज्यादा कारोबार महाराष्ट्र से हो रहा है जहां दर्शक छत्रपति संभाजी राज की यह फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि फिल्म 'छावा' पहले दिन 18-20 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है। यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी के जीवन और उनकी वीरता पर आधारित है, जिन्होंने मुगल बादशाह औरंगजेब के साथ युद्ध किया था।

बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि छावा अजय देवगन की मराठा योद्धा तान्हाजी के ज्यादा बड़ी और भव्य फिल्म साबित हो सकती है। इस फिल्म को लेकर महाराष्ट्र के दर्शकों में जबरदस्त जुनून नजर आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को प्रभावित किया है। हालांकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों और संवादों को हटाने का निर्देश निर्माताओं को दिया जिसे उन्होंने तुरन्त स्वीकार करते हुए उनमें संशोधन कर दिया है। अजय देवगन की तान्हाजी ने अपने समय में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। छावा अगर उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल हो जाती है तो यह तय है कि विक्की कौशल हिन्दी सिनेमा के बड़े सितारों में शुमार हो जाएंगे।

फिल्म 'छावा' में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा अक्षय खन्ना, डायना पेंटी, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी लीड रोल में हैं। यह 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में विक्की कौशल संभाजी के किरदार में नजर आएंगे और रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई के रोल में दिखाई देंगी। अक्षय खन्ना औरंगजेब बन धमाका करने वाले हैं। पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ