न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज पर रोक लगा दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 2:55:20

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' की रिलीज पर केंद्र सरकार ने लगाई रोक

पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और भारतीय एक्ट्रेस वाणी कपूर की फिल्म 'अबीर गुलाल' को एक बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से इस फिल्म पर भारत में रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई थी। अब, आईएंडबी मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, फिल्म 'अबीर गुलाल' भारत में रिलीज़ नहीं होगी।

फवाद खान की प्रतिक्रिया

पहलगाम पर हुए हमले के बाद फवाद खान ने सोशल मीडिया पर इस घटना पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "पहलगाम में हुए हमले की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ है। इस घटना के पीड़ितों के साथ हमारी पूरी संवेदनाएं हैं। हम इस कठिन समय में उनके परिवारों को शक्ति देने के लिए प्रार्थना करेंगे।"

वाणी कपूर का दुख

वहीं, वाणी कपूर ने भी इस हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा, "जब से मैंने पहलगाम में निर्दोष लोगों पर हमला होते हुए देखा है तब से मैं स्तब्ध हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैं टूट गई हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवारों के साथ हैं।"

फिल्म के गाने यूट्यूब से हटाए गए

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ काफी गुस्सा देखा जा रहा है। इस गुस्से का असर फिल्म "अबीर गुलाल" पर भी पड़ा है। फिल्म पर रोक लगाने के अलावा, इसके गाने भी यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। अब तक फिल्म के दो गाने "अंग्रेजी रंगरसिया" और "खुदाया इश्क" रिलीज़ किए गए थे, लेकिन अब ये गाने भारत में यूट्यूब पर दिखाई नहीं दे रहे हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बावजूद इसके, प्रोडक्शन हाउस "अ रिचर लेंस एंटरटेनमेंट" (A Richer Lens Entertainment) के यूट्यूब पेज पर "खुदाया इश्क" गाने का टीजर और फिल्म का अनाउंसमेंट अभी भी दिखाई दे रहा है।

हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और 17 लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद, पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फैल गया है। भारतीय सरकार ने भी कड़ा कदम उठाते हुए सिंधु जल संधि को रोक दिया है और पाकिस्तानियों को एसवीईएस के तहत मिले वीजा को रद्द कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी