न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ को U/A सर्टिफिकेट, ये सीन कटे और इनमें बदलाव, इन 2 फिल्मों के टीजर-ट्रेलर रिलीज

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी मूवी ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। फिल्म कई सितारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 29 Oct 2024 1:31:38

2 News : ‘सिंघम अगेन’ को U/A सर्टिफिकेट, ये सीन कटे और इनमें बदलाव, इन 2 फिल्मों के टीजर-ट्रेलर रिलीज

रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी मूवी ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। फिल्म कई सितारों से सजी हुई है, जिनमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर खान व दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज शामिल हैं। इतने सारे सितारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस की बेकरारी समझी जा सकती है। इस बीच खबर है कि फिल्म सेंसर बोर्ड से पास हो चुकी है। हालांकि बोर्ड ने मेकर्स को इस फिल्म में कुछ बदलाव करने के भी आदेश दिए हैं।

बोर्ड ने इस फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है। यानी इसे हर उम्र के लोग देख सकते हैं, लेकिन 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता का मार्गदर्शन जरूरी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार ‘सिंघम अगेन’ में 7 मिनट 12 सैकंड के सीन कट किए गए हैं और कुछ जगह पर इनमें बदलाव कराया गया है। दो जगह पर 23-23 सैकंड के सीन में बदलाव के आदेश हैं। पहले सीन में जहां पर भगवान राम, सीता और हनुमान का जिक्र है, उसे सिंघम, अवनी और सिंबा से रिप्लेस करने को कहा गया है।

दूसरे सीन में ‘सिंघम’ को भगवान राम के कैरेक्टर के पैर छूते दिखाया गया है। इसे भी मोडिफाई करना होगा। बोर्ड ने 16 सैकंड का सीन हटाने को भी कहा है। इस ड्रामा सीन में रावण, सीता के कैरेक्टर को धक्का देता और खींचता है। रणवीर के भी एक सीन को डिलीट करने को कहा गया है, जिसमें वो फ्लर्ट करते हैं।

सूत्रों के अनुसार चार जगह पर ‘जुबैर’ नाम के कैरेक्टर के डायलॉग हटाए गए हैं। CBFC ने डिस्क्लेमर को बदलने को कहा है, जिसेमें लिखा है, “ये फिल्म पूरी तरह से फिक्शन यानी कल्पना पर है, लेकिन भगवान राम की कहानी से प्रेरित है। इसकी कथा और किरदारों को देवताओं के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। अब इस फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 24 मिनट और 12 सैकंड हो गया है।

नाना-उत्कर्ष की ‘वनवास’ और अनुपम खेर की ‘विजय 69’ की झलक आई सामने

‘गदर 2’ के बाद अब डायरेक्टर अनिल शर्मा ‘वनवास’ फिल्म लेकर आ रहे हैं। यह परिवार, सम्मान और लोगों द्वारा किए जाने वाले त्याग के बारे में दिल छू लेने वाली कहानी है। अनिल ने जी स्टूडियोज के साथ मिलकर एक ऐसी कहानी पेश की है जो दर्शकों के साथ लंबे समय तक रहेगी। फिल्म का टीजर आज मंगलवार (29 अक्टूबर) को जारी किया गया। इसमें नाना पाटेकर और अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष को खास किरदार में देखा जा सकता है। टीजर की हर लाइन दमदार है।

‘वनवास’ एक ट्रेडिशनल ड्रामा से आगे बढ़कर टाइमलेस थीम के जरिए एक गहरी इमोशन से भरी यात्रा पेश करती है। ये फैमिली सागा 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना वरुण धवन और एटली की फिल्म 'बेबी जॉन' से होगा, जो इस साल 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'वनवास' में खुशबू सुंदर, राजपाल यादव, सिमरत कौर रंधावा, मनीष वाधवा और अश्विनी कालसेकर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

इस बीच अनुपम खेर की नई फिल्म ‘विजय 69’ का ट्रेलर भी मंगलवार को रिलीज हो गया। करीब 2 मिनट के ट्रेलर में अनुपम एक जिद्दी बच्चे की तरह हैं। वे सपने को पूरा करना चाहते हैं। एक ऐसा सपना, जिसके बारे में सुनकर उनके दोस्त बने एक्टर चंकी पांडे हंसी उड़ाते हैं। बहू गुस्सा करती है। 69 साल के ‘विजय’ का सपना है कि वह ट्रायथलॉन पूरा करे और एक नया रिकॉर्ड बनाए। फिल्म की कहानी अक्षय रॉय ने लिखी और इसे डायरेक्ट भी किया है। मनीष शर्मा ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्मल OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 8 नवंबर को रिलीज हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री