एक्ट्रेस सेलिना जेटली फिलहाल फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वे तीन बच्चों के साथ शादीशुदा जिंदगी जीने का मजा ले रही हैं। साल 2011 में सेलिना ने बिजनेसमैन पीटर हाग से शादी की थी। सेलिना ने वर्ष 2012 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इसके बाद 2017 में भी वे जुड़वा बच्चों की मां बनीं पर इनमें उन्होंने एक बच्चे को खो दिया। सेलिना इन दिनों भले ही एक्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने बारे में अपडेट देती रहती हैं।
उन्होंने हाल ही में 9 साल पुरानी ब्रेस्ट फीडिंग वाली फोटो शेयर की। साथ ही लंबा-चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने कहा कि वे आज तक समझ नहीं पाईं कि उन्हें इस फोटो के लिए ट्रोल क्यों किया गया था। सेलिना ने इस फोटो में ब्लू कलर की मोनोकनी पहनी है। इसमें वे दो बच्चों के साथ दिख रही हैं। एक बच्चा उनकी गोद में है और दूसरा पास में ही खेल रहा है। फोटो को काफी ट्रोल किया गया था। लोगों ने सेलिना पर बच्चे के साथ लापरवाही को लेकर सवाल उठाए थे।














