न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RCB और विराट कोहली के पहले IPL खिताब पर झूम उठे सितारे, कार्तिक-विक्की सहित इन दिग्गजों ने यूं लुटाया प्यार

आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सपना पूरा हो गया। उसने मंगलवार (3 जून) रात 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Jun 2025 12:30:41

RCB और विराट कोहली के पहले IPL खिताब पर झूम उठे सितारे, कार्तिक-विक्की सहित इन दिग्गजों ने यूं लुटाया प्यार

आखिरकार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सपना पूरा हो गया। उसने मंगलवार (3 जून) रात 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीत लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात दी। विराट कोहली के लिए भी यह खास उपलब्धि है। वे शुरू से ही इस टीम से जुड़े हुए हैं। टीम पहले भी तीन बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वहां हारने से विराट को ट्रॉफी चूमने का मौका नहीं मिला। जीत के बाद विराट काफी भावुक नजर और उन्होंने जमकर जश्न मनाया। इस बीच मनोरंजन जगत के सितारों ने टीम और विराट को जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आभार, स्नेह।” कार्तिक आर्यन ने विराट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आखिरकार जर्सी नंबर 18 और साल भी 18, बधाई हो GOAT विराट कोहली।” विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “एक इंसान जिसने स्पोर्ट को सबकुछ दिया, ये लंबा इंतजार था।” अर्जुन कपूर ने विराट की कप के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “विश्वास और मेहनत, 18 साल में जो कुछ भी हुआ अब वो फीका लग रहा है। बधाई हो विराट कोहली, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, जीतने के लिए 18 साल।”

अनन्या पांडे ने आरसीबी की जीत का वीडियो शेयर करते हुए हार्ट और क्लैप वाली इमोजी लगाई। अजय देवगन ने लिखा, “सालों से आपको देखता और चीयर करता आया हूं। आखिरकार आरसीबी ने इतिहास रच ही दिया। बधाई हो विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स की पूरी टीम।” एल्विश यादव ने लिखा, “आरसीबी को बधाई, आखिरकार अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीत ली, विराट कोहली के लिए बहुत खुश हूं।” सोनू सूद ने लिखा, “आरसीबी, आरसीबी...मेहनत का फल मीठा होता है। विराट और टीम को दिल से बधाई। पंजाब - किस्मत अच्छी नहीं रही, लेकिन दिल से खेला! दोनों टीम का सम्मान!” रणवीर सिंह ने आरसीबी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यह सबकुछ है।”

अल्लू अर्जुन के बेटे अयान हुए इमोशनल, एक्टर ने शेयर किया वीडियो

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी आरसीबी की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “इंतजार खत्म हुआ। हम इस दिन का 18 साल से इंतजार कर रहे थे। आरसीबी को बहुत-बहुत बधाई!” अल्लू ने बेटे अयान का वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, “अयान बेहद इमोशनल हो रहा है। विराट कोहली फैन बॉय मोमेंट। बेहद क्यूट चिन्नी बाबू।” इसके साथ उन्होंने अल्लू अयान, RCB और IPL 2025 को हैशटैग किया है। वीडियो में अयान बोल रहे हैं कि मैं कोहली को प्यार करता हूं। वे मुझे बहुत पसंद हैं। उनकी वजह से मैं क्रिकेट में आया। अयान बहुत भावुक नजर आ रहे हैं।

विजय देवरकोंडा ने लिखा, “आरसीबी के सभी प्रशंसकों को बधाई। आपने इतनी ऊर्जा, जुनून और प्यार के साथ खेला। यह देखना सुखद पल की तरह रहा।” अभिनेत्री निमरत कौर ने लिखा, “आरसीबी को बड़ी जीत के लिए बधाई। इस जीत के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।” तमिल फिल्म निर्देशक रत्ना कुमार ने भी बधाई दी। अभिनेता शांतनु बाघ्यराज ने लिखा, “बधाई हो। यह एक लंबा इंतजार रहा...एक टीम के रूप में आपका क्या सफर रहा...18 साल तक समर्थन करने वाले सभी प्रशंसकों को बधाई। आप इस जश्न के हकदार हैं। आपने भी अच्छा खेला पंजाब किंग्स। शानदार सीजन। विराट कोहली को रोते देखना एक भावुक पल था।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी