न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस कारण मुसीबत में फंसा ‘द कपिल शर्मा शो’, ड्रग्स केस में एक्टर गौरव दीक्षित को मिली जमानत

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। सात महीने के ब्रेक के बाद शो को वापसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 4:49:38

इस कारण मुसीबत में फंसा ‘द कपिल शर्मा शो’, ड्रग्स केस में एक्टर गौरव दीक्षित को मिली जमानत

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला ‘द कपिल शर्मा शो’ दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। सात महीने के ब्रेक के बाद शो को वापसी करे एक महीने से भी ज्यादा हो गया है। इसमें आने वाले सेलेब्रिटी खास आकर्षण रहते हैं। वे अपने अनुभव बताने के साथ शो के कलाकारों के साथ मस्तीभरे माहौल में घुल-मिल जाते हैं। हालांकि ये शो अब एक विवाद में फंस गया है। हाल ही में मध्य प्रदेश की शिवपुरी कोर्ट में एक वकील ने शो के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। शो के एक एपिसोड में दिखाए एक सीन पर आपत्ति जताई गई है। इसमें शो के कलाकारों को शराब पीकर अदालत में हंगामा करने का एक्ट करते हुए देखा गया था।

ऐसे में अब शो के मेकर्स पर कोर्ट का अपमान करने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने शो को बेहूदा बताया। उनका कहना है कि कपिल के शो में महिलाओं पर अक्सर भद्दी टिप्पणियां भी की जाती हैं। अब इस मामले पर 1 अक्टूबर को सुनवाई होगी। वकील ने 19 जनवरी के एपिसोड पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसका 24 अप्रैल 2021 को रिपीट टेलीकास्ट हुआ था।

the kapil sharma show,gaurav dixit,kapil show case,shivpuri court,drugs case,sushant singh rajpoot,entertainment news in hindi

गौरव को एनसीबी ने अगस्त में किया था गिरफ्तार

एक्टर गौरव दीक्षित को ड्रग्स केस में मुंबई कोर्ट ने 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी है। हालांकि कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। गौरव को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अगस्त में गिरफ्तार किया था। एनसीबी को छापे में गौरव के घर से प्रतिबंधित ड्रग्स मिली थी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर जांच तेज कर दी थी और इसी क्रम में अब तक कई फिल्म और टीवी के सेलेब्रिटीज से पूछताछ की जा चुकी है।

कुछ गिरफ्तार भी हो चुके हैं। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई कोर्ट ने जमानत देते समय जो शर्तें लगाई हैं, उनके हिसाब से गौरव अदालत की अनुमति बगैर शहर से बाहर नहीं जा सकते और चार्जशीट दाखिल होने तक उन्हें हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को एनसीबी ऑफिस में हाजिरी देनी होगी।

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं गौरव

गौरव को करीब एक माह बाद जमानत मिली है। गौरव को एनसीबी ने 27 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उनके घर एमडी और चरस जैसी प्रतिबंधित ड्रग्स मिली थी। एक्टर एजाज खान ने पूछताछ में गौरव का नाम लिया था, जिसके बाद उनके घर रेड पड़ी थी। गौरव ने 'हैप्पी भाग जाएगी', 'हैप्पी फिर भाग जाएगी', 'दहक: ए रेस्टलेस माइंड', 'द मैजिक ऑफ सिनेमा' और 'गंगा के पार सैयां हमार' जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही वे 'सीता और गीता' जैसे टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर