न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान-अक्षय सहित 38 सेलेब्रिटीज के खिलाफ मामला दर्ज, इधर-एक्टर रजत बेदी की कार से एक्सीडेंट

निर्भया केस के बाद साल 2019 में हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जिसने पूरे देश को हिला दिया था। चार लोगों ने एक लड़की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 2:19:35

सलमान-अक्षय सहित 38 सेलेब्रिटीज के खिलाफ मामला दर्ज, इधर-एक्टर रजत बेदी की कार से एक्सीडेंट

निर्भया केस के बाद साल 2019 में हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जिसने पूरे देश को हिला दिया था। चार लोगों ने एक लड़की का रेप करने के बाद उसे जिंदा जला दिया था। इस घटना से आहत होकर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई थी। सेलेब्रिटीज ने भी घटना पर दुख जताने के साथ रोष व्यक्त किया था। इसी दौरान कुछ सेलेब्रिटीज ने अनजाने में पीड़िता की पहचान उजागर कर दी थी, जिसके बाद अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अजय देवगन, अक्षय कुमार, सलमान खान, रकुलप्रीत सिंह सहित 38 हस्तियों पर मामला दर्ज हुआ है। सेलेब्रिटीज में बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शुमार हैं।

वकील गौरव गुलाटी ने की है गिरफ्तारी की मांग

कानून कहता है कि किसी भी रेप पीड़िता का नाम, फोटो या असल पहचान कहीं भी उजागर करना अपराध है। सेलेब्रिटीज के खिलाफ यह केस दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने दर्ज कराया है। उन्होंने सब्जी मंडी पुलिस थाने में इंडियन पेनल कोड (आईपीसी) की धारा 228A के तहत मामला दर्ज करा तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि दूसरों के लिए उदाहरण बनने के बजाय इंडियन सेलेब्रिटीज नियमों को तोड़ते हुए पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं। वकील ने इन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

मुसीबत में फंसे कोई मिल गया फेम एक्टर रजत बेदी!

अभिनेता रजत बेदी ने मुंबई में एक राहगीर को अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रजत घायल शख्स को कपूर अस्पताल में ले गए और उन्होंने कहा कि वे सारा खर्चा उठाएंगे। डीएन नगर पुलिस स्टेशन में रजत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने रजत के खिलाफ आईपीसी और मोटर वाहन अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज की है, लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

घायल की पत्नी ने बताया कि मेरे पति सुबह काम से लौट रहे थे तब 6:30 बजे यह हादसा हुआ। वे रोड क्रॉस कर रहे थे। इसके बाद रजत उन्हें अस्पताल ले गए। रजत ने कहा कि वे हमारी मदद करेंगे। रजत वहां से चले गए और फिर लौटे ही नहीं। उल्लेखनीय है कि कोई मिल गया फेम रजत ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में ही नजर आए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर