न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कैरी ऑन जट्टा 3’ ने रचा इतिहास, फिल्म ने ली 100 करोड़ी क्लब में धमाकेदार एंट्री

बॉलीवुड में इन दिनों अधिकतर फिल्मों का निर्माण कमाई के लिए ही किया जाता है। कई फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करती हैं। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Jul 2023 11:59:41

‘कैरी ऑन जट्टा 3’ ने रचा इतिहास, फिल्म ने ली 100 करोड़ी क्लब में धमाकेदार एंट्री

बॉलीवुड में इन दिनों अधिकतर फिल्मों का निर्माण कमाई के लिए ही किया जाता है। कई फिल्में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करती हैं। हालांकि बॉलीवुड यानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अन्य भाषाई सिनेमा ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाता। इस बीच एक पंजाबी फिल्म ने धमाल मचाते हुए इतिहास रच दिया है। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म कैरी ऑन जट्टा 3 की। दर्शकों को यह फिल्म खूब पसंद आ रही है। फैंस से मिल रहे भरपूर प्यार की बदौलत फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ रुपए को पार कर गया है। यह पहली पंजाबी फिल्म है जो 100 करोड़ी क्लब में शामिल हुई है।

मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कैरी ऑन जट्टा 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कैरी ऑन जट्टा 3 ने इतिहास रच दिया है। दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने बेंचमार्क सेट कर दिया है। फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। स्मीप कांग द्वारा निर्देशित, यह फिल्म भारत में 560 स्क्रीन और 30 से अधिक देशों में 500 स्थानों पर रिलीज की गई। फिल्म को इसके हल्के-फुल्के, मजेदार कंटेंट के लिए पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। आपको बता दें कि कैरी ऑन जट्टा सीरीज की ये तीसरी फिल्म है।

carry on jatta 3,punjabi film,carry on jatta 3 punjabi film,gippy grewal,sonam bajwa

29 जून को रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म का पहला भाग साल 2012 में आया था। दूसरा साल 2018 में और अब तीसरा 29 जून को रिलीज हुआ है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ। लोगों को एक्टर गिप्पी ग्रेवाल और एक्ट्रेस सोनम बाजवा की जोड़ी बहुत पसंद आई। फिल्म में कविता कौशिक, गुरपीत घुग्गी, जसविंदर भल्ला, करमजीत अनमोल की भी खास भूमिकाएं हैं। इस फिल्म की यूएसपी पागलपन और हंसना है, जो हर पंजाबी परिवार में देखा जाता है। पिछले दिनों सलमान खान ने भी फिल्म की तारीफ की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे

नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज

नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप

खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल

'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे

'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया

राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट

शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म

तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन

पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच

एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश