न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - धनुष के 40वें जन्मदिन पर रिलीज ‘कैप्टन मिलर’ का टीजर, सामंथा ने 4 डिग्री तापमान पर लिया आइस बाथ

साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ के कारण आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अरुण माथेस्वरण के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Jul 2023 11:57:55

देखें - धनुष के 40वें जन्मदिन पर रिलीज ‘कैप्टन मिलर’ का टीजर, सामंथा ने 4 डिग्री तापमान पर लिया आइस बाथ

साउथ के सुपरस्टार धनुष (Dhanush) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ के कारण आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। अरुण माथेस्वरण के डायरेक्शन में बनी यह पीरियड ड्रामा फिल्म आजादी से पहले की कहानी दिखाती है। आज शुक्रवार को धनुष के 40वें जन्मदिन पर फिल्म के मेकर्स ने इसका टीजर जारी किया है। यह बर्थडे पर धनुष के फैंस के लिए गिफ्ट है। कैप्टन मिलर का 1.33 सैकंड का टीजर दिमाग की नसें खोलने और रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है।

वीडियो की शुरुआत में धनुष के लिए बर्थडे विश, फिर कुछ वॉन्टेड के पोस्टर दिखते हैं। इसके बाद हाई ऑक्टेन एक्शन है। जब धनुष की एंट्री होती है, तो वहां ट्विस्ट दिखता है। हाथ में बंदूक, लंबे बालों का जूड़ा और बनियान के साथ ट्राउजर पहने धनुष नजर आते हैं। पलक झपकते ही धनुष के पास होती है। टीजर में उड़ते ट्रक, बंदूकें और धांसू एक्शन के साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा का मिक्सचर है। फिल्म में धनुष के साथ शिवराजकुमार, संदीप किशन और प्रियंका मोहन लीड रोल में हैं।

बताया जा रहा है कि धनुष डबल रोल में दिखेंगे। निर्देशक अरुण माथेस्वरण ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म में धनुष के तीन गेटअप होंगे और पहले पोस्टर में इनमें से एक लुक है। फिल्म का 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सा शूट हो चुका है। यह फिल्म स्वतंत्रता-पूर्व युग, 1930 के दशक की बैकग्राउंड पर आधारित है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह पैन इंडिया फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म 15 दिसबंर से थिएटर्स में अपनी चमक बिखेरेगी।

captain miller,dhanush,dhanush birthday,samantha ruth prabhu,samantha ice bath,captain miller teaser

सामंथा रुथ प्रभु ने बाली से शेयर किया वीडियो

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने स्वास्थ्य में सुधार के लिए इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक लिया हुआ है। हालांकि वे सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव हैं। सामंथा फिलहाल वेकेशन ट्रिप पर हैं। हाल ही में सामंथा मेडिटेशन के लिए ईशा फाउंडेशन गई थीं। वहां की फोटो और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अब सामंथा ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सबको आश्चर्य में डाल रहा है। सामंथा बाली में छुटिटयां मना रही हैं।

वहां से पोस्ट किए वीडियो में सामंथा 4 डिग्री तापमान में आइस बाथ ले रही हैं। सामंथा ने 6 मिनट तक आइस बाथ लिया। लोगों को सहसा इस पर विश्वास नहीं हो रहा। वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा की अगली फिल्म खुशी 1 सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें उनके हीरो विजय देवरकोंडा हैं। इसके अलावा सिटाडेल इंडिया भी सामंथा की पाइपलाइन में शामिल है जिसमें वे वरुण धवन के अपोजिट दिखेंगी। उनकी पिछली फिल्म शाकुंतलम थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश