न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें-‘बंटी और बबली 2’ तथा ‘सत्यमेव जयते 2’ का गाना, रजनीकांत की ‘अन्नात्थे’ का ट्रेलर रिलीज

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की फिल्म 'बंटी और बबली 2’ 19 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Oct 2021 12:54:12

देखें-‘बंटी और बबली 2’ तथा ‘सत्यमेव जयते 2’ का गाना, रजनीकांत की ‘अन्नात्थे’ का ट्रेलर रिलीज

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की फिल्म 'बंटी और बबली 2’ 19 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी अभिनीत इस फिल्म का पहला गाना 'टैटू वालिये' गुरुवार को रिलीज हो गया। गाना चार्टबस्टर की क्वीन नेहा कक्कड़ और प्रदीप सिंह सरन ने गाया है। कलाकारों का कहना है कि यह कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय फिल्म उद्योग में फिल्माया गया सबसे बड़ा गाना है। सैफ ने कहा कि इस गाने के लिए हमने रिहर्सल की, हम तैयार थे और जब शूटिंग करने वाले थे दुर्भाग्य से मार्च 2020 में उसी दिन पूरे देश में लॉकडाउन लग गया।

आदि और वाईआरएफ की पूरी टीम की सराहना करनी होगी कि उन्होंने एक साल तक सेट को हटाया नहीं। रानी ने कहा कि हम टैटू वालिये के लिए सेट पर वापस आने के लिए बहुत उत्साहित थे। सिद्धांत ने कहा कि टैटू वालिये वास्तव में बहुत खास गाना है क्योंकि हम सभी जानते थे कि यह पूरा करने के लिए हमने क्या-क्या किया। शरवरी ने कहा कि मुझे याद है कि शूट के बाद एक-दूसरे को देखकर हम कितने भावुक हो गए थे।

bunty babli 2,satyamev jayte 2,annaatthe movie,rajinikanth,saif,rani,bollywood news in hindi

सत्यमेव जयते 2 के गाने में जॉन और दिव्या की जबरदस्त केमेस्ट्री

मिलाप मिलन झावेरी की फिल्म सत्यमेव जयते 2 के दमदार ट्रेलर के बाद निर्माताओं ने आज इसका पहला गाना "मेरी जिंदगी है" तू रिलीज किया है। जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार पर पिक्जराइज्ड यह रोमांटिक गीत निश्चित रूप से सभी कपल्स के लिए इस सीजन का गीत साबित होगा। जॉन और दिव्या पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। गाने में जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने आवाज दी है। इसे मनोज मुंतशिर ने लिखा और रोचक कोहली ने रचा है। जॉन ने कहा कि मेरी जिंदगी गाना दिल को छू जाता है।

जब मैंने इसे पहली बार सुना तो मुझे तुरंत ही इस गाने से प्यार हो गया। इस रोमांटिक गाने की शूटिंग के दौरान भी मैंने सेट पर दिव्या के साथ बहुत अच्छा समय बिताया। मनोज मुंतशिर के शब्दों के साथ जुबिन नौटियाल और नीति मोहन के स्वर, इससे बेहतर कुछ नही हो सकता। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट 25 नवंबर है।

bunty babli 2,satyamev jayte 2,annaatthe movie,rajinikanth,saif,rani,bollywood news in hindi

अन्नात्थे में फिर से दिखा रजनीकांत का एक्शन अवतार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अन्नात्थे' का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के दिलों पर छा गया है। बुधवार को रिलीज हुए ट्रेलर में एक बार फिर रजनीकांत का जबरदस्त एक्शन अवतार दिख रहा है। मूवी में एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश, नयनतारा, मीना, खुशबू और प्रकाश राज भी हैं। कहानी गांव के परिवेश को दिखाती है। फिल्म बढ़िया गानों और एक्शन के पॉवरपैक से लैस है।

अन्नात्थे के 2.40 मिनट के ट्रेलर में रजनीकांत के रोमांस से लेकर कॉमेडी व एक्शन दिखाया गया है। ट्रेलर को 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फैंस में अपने 'थलाइवा' रजनीकांत को लेकर तगड़ा क्रेज है। कीर्ति सुरेश फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभा रही हैं जबकि नयनतारा उनके अपोजिट है। फिल्म 4 नवंबर को रिलीज होगी। रजनीकांत को आखिरी बार पिछले साल एआर मुरुगदास की फिल्म 'दरबार' में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर