न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिलचस्प है बंटी और बबली 2 का ट्रेलर, सूर्यवंशी का नया पोस्टर रिलीज, जॉन ने सत्यमेव जयते 2 के लिए कहा...

एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म बंटी और बबली 2 का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया। ट्रेलर तीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Oct 2021 1:35:03

दिलचस्प है बंटी और बबली 2 का ट्रेलर, सूर्यवंशी का नया पोस्टर रिलीज, जॉन ने सत्यमेव जयते 2 के लिए कहा...

एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म बंटी और बबली 2 का ट्रेलर आज सोमवार को रिलीज हो गया। ट्रेलर तीन मिनट 11 सैकंड का है, जिसे देखकर कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह फिल्म साल 2005 में आई अमिताभ बच्चन, रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन की फिल्म बंटी और बबली का सीक्वल है। इस बार सैफ ने अभिषेक की जगह ली है। ट्रेलर में सैफ का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी है।

फिल्म में दो जोड़ियां सैफ-रानी और सिद्धांत चतुर्वेदी-शारवरी की हैं। बंटी और बबली के नाम से सिद्धांत व शारवरी लूटते हैं, जिसके बाद पुलिस को लगता है कि पुराने बंटी और बबली ने वापसी कर ली है। इस चक्कर में वह सैफ-रानी को दबोच लेती है। ऐसे में सैफ-रानी नए बंटी और बबली का पता लगाने के लिए एक प्लान बनाते हैं। पंकज त्रिपाठी पुलिस की भूमिका में हैं। फिल्म के डायरेक्टर वरुण वी. शर्मा है। फिल्म 19 नवंबर को रिलीज होगी।

bunty aur babli 2,sooryavanshi,satyamev jayte 2,saif ali khan,rani mukerjee,john abraham,bollywood news in hindi

दिवाली के एक दिन बाद रिलीज होगी अक्षय-कैटरीना की सूर्यवंशी

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी दिवाली पर सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है। जोर-शोर से इसका प्रमोशन किया जा रहा है। प्रोड्यूसर्स ने फिल्म का एक और धमाकेदार पोस्टर रिलीज कर दिया है। इसमें अक्षय का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर के साथ लिखा गया कि यह दिवाली आपके परिवार को सिनेमाघरों में वापस लाएगी। इसकी रिलीज डेट पिछले साल कोविड-19 के कारण 2 बार टलने के बाद 5 नवंबर तय हुई है।

डायरेक्टर रोहित शेट्टी बड़े पर्दे पर बड़ा धमाका करने को उत्सुक हैं। ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि यह बढ़िया बिजनेस करेगी। इतना ही नहीं इस फिल्म को हिट बनाने के लिए जबरदस्त प्लान भी बनाया गया है ताकि दर्शक सिनेमाघरों तक आने को मजबूर हो जाएं। फिल्म को 5000 प्रिंट के साथ देशभर में रिलीज किया जाएगा।

bunty aur babli 2,sooryavanshi,satyamev jayte 2,saif ali khan,rani mukerjee,john abraham,bollywood news in hindi

बड़े पर्दे और आम जनता के लिए है सत्यमेव जयते 2 : जॉन अब्राहम

वर्ष 2018 में 'सत्यमेव जयते' फिल्म की सफलता के बाद जॉन अब्राहम और डायरेक्टर मिलाप मिलन जावेरी इसके सीक्वल के लिए फिर से साथ आ गए हैं। सत्यमेव जयते 2 में जॉन लखनऊ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए नजर आएंगे। जॉन ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि अब महाराष्ट्र में भी सिनेमाघर फिर से खुल गए हैं। यह फिल्म बड़े पर्दे और आम जनता के लिए है, जो महामारी के कारण सिनेमाघरों में फिल्में नहीं देख पाए हैं।

टीजर को देखने वाले सभी फैन्स का रिएक्शन एनकरेजिंग रहा है, वे भी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने कहा कि जॉन और मिलाप के साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। 'सत्यमेव जयते' एक पॉपुलर फिल्म थी और मैं पॉजिटिव हूं कि दूसरी इंस्टॉलमेंट भी फिल्म फ्रेंचाइजी को पंख देगी। जॉन ने हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया था। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर