न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बंटी और बबली 2 हुई ढेर! शान से चल रही है ‘सूर्यवंशी’, अंतिम : द फाइनल ट्रुथ के लिए ऐसे तैयार हैं आयुष

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' शुक्रवार (19 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैफ अली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 6:24:36

बंटी और बबली 2 हुई ढेर! शान से चल रही है ‘सूर्यवंशी’, अंतिम : द फाइनल ट्रुथ के लिए ऐसे तैयार हैं आयुष

यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' शुक्रवार (19 नवंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी की प्रमुख भूमिकाओं वाली इस फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। पहले दिन शुक्रवार को 2.60 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने शनिवार को 2.50 करोड़, रविवार को 3.20 करोड़ और सोमवार को 1 करोड़ रुपए की कमाई की।

ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म ज्यादा कलेक्शन नहीं कर पाएगी। इसे दर्शकों का बढ़िया रिस्पोंस नहीं मिला। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के ट्वीट की मानें तो फिल्म विदेशों में पकड़ बनाने में नाकाम रही। विदेश में इसकी कमाई केवल 4.95 करोड़ ही रही। दुनियाभर में टोटल कलेक्शन देखें तो यह 14.83 करोड़ रुपए है। फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी है। इसे भारत में 1800 स्क्रीन और विदेशों में 700 स्क्रीन पर रिलीज किया गया।

bunty aur babli 2,sooryavanshi,antim : the final truth movie,aayush sharma,bollywood news in hindi

जानें-सूर्यवंशी फिल्म का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एक्टर अक्षय कुमार और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ स्टारर 'सूर्यवंशी' दिवाली के अगले दिन यानी 5 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसे रिलीज हुए 19 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म ने अब तक 180.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म का तीसरा हफ्ता है। तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के आंकड़े साझा किए हैं। फिल्म ने अपने तीसरे सोमवार को 1.88 करोड़ रुपए की कमाई की।

इसने इस शुक्रवार को 3.26 करोड़, शनिवार को 3.77 करोड़, रविवार को 5.33 करोड़ रुपए कमाए। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म इस हफ्ते के खत्म होते-होते 200 करोड़ की कमाई कर लेगगी। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह का भी कैमियो है। अक्षय और कैटरीना इससे पहले 'नमस्ते लंदन', 'हमको दीवाना कर गए', 'वेलकम', 'सिंह इज किंग', 'दे दना दन' और 'तीस मार खां' में साथ काम कर चुके हैं।

26 नवंबर को रिलीज होने वाली है सलमान-आयुष की अंतिम...

एक्टर आयुष शर्मा अपनी आने वाली फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' की रिलीज से पहले काफी एक्साइटेड हैं। सलमान खान और उनके बहनोई आयुष की ये फिल्म 26 नवंबर को रिलीज हो रही है। आयुष इसके लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं, यहां तक कि वे चमचमाता सूट पहनकर एकदम तैयार हैं। इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद आयुष ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी। आयुष ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आयुष ने कैप्शन में लिखा-'सूट पहन लिया है और शुक्रवार के लिए पूरी तरह से तैयार हूं। क्या आप तैयार हैं? अंतिम 3 दिन।'

आयुष अलग-अलग पोज देते नजर आए जिसमें वे काफी हैंडसम लग रहे हैं। फिल्म में आयुष एक गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं, जबकि सलमान पुलिस वाले का। इसमें एक्ट्रेस महिमा मकवाना भी हैं। यह महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है। उल्लेखनीय है कि आयुष की पहली फिल्म लवयात्रि थी, जो अक्टूबर 2018 में आई थी। इसमें उनके अपोजिट वरीना हुसैन थीं। फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर