न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Brahmastra Box Office Collection Day 7: तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही 'ब्रह्मास्त्र', सातवें दिन भी लहराया परचम

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर सात दिन पूरे कर लिए है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा चल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Sep 2022 9:05:09

Brahmastra Box Office Collection Day 7: तूफानी रफ्तार से कमाई कर रही 'ब्रह्मास्त्र', सातवें दिन भी लहराया परचम

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर सात दिन पूरे कर लिए है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी अच्छा चल रहा है। 9 सितम्बर को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 174 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं दुनियाभर में ब्रह्मास्त्र ने पहले वीकेंड पर 225 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

फिल्म ने अपने पहले दिन 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसमें साउथ बॉक्स ऑफिस पर कमाए 5 करोड़ रुपये भी शामिल थे। फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 83 करोड़ रुपये तक गया था। फिल्म ने सांतवें दिन यानी 15 सितम्बर को 9 से 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें साउथ बॉक्स ऑफिस का कलेक्शन भी शामिल है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा (Brahmastra Part 1 Shiva) के हिंदी वर्जन को 15 सितम्बर गुरूवार को 11.77 % ऑक्यूपेंसी मिली। वहीं 3 डी में हिंदी शो को मॉर्निंग शो में 8.36%, आफ्टरनून में 10.20%, इवनिंग शो में 13.87% और नाईट शो में 14.64% ऑक्यूपेंसी मिली। दिल्ली और मुंबई में दर्शक इस फिल्म को सबसे ज्यादा देखने पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पुणे, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर और चंडीगढ़ में भी इसकी अच्छी कमाई हो रही है।

ब्रह्मास्त्र की कहानी शिवा नाम के लड़के पर आधारित है। शिवा अग्निअस्त्र है, लेकिन उसे इस बारे में नहीं पता है। शिवा के साथ कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनके बाद वह ब्रह्मास्त्र को बचाने की लड़ाई में शामिल हो जाता है। रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt), मौनी रॉय (Mouni Roy), नागार्जुन और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी मुख्य किरदार में है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट