न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉक्स ऑफिस पर चला 'ब्रह्मास्त्र', 5 दिन में 225 करोड़ का आंकड़ा पार!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से धुआंधार कमाई कर रही है। रिलीज के चंद दिनों के अंदर फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए हैं। आलिया और रणबीर की फिल्म के 5वें दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 14 Sep 2022 9:50:50

बॉक्स ऑफिस पर चला 'ब्रह्मास्त्र', 5 दिन में 225 करोड़ का आंकड़ा पार!

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से धुआंधार कमाई कर रही है। रिलीज के चंद दिनों के अंदर फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए हैं। आलिया और रणबीर की फिल्म के 5वें दिन के कलेक्शन सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र' ने मंगलवार (13 सितंबर) को सभी भाषाओं में करीब 12.75 से 13.75 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया। इसी के साथ फिल्म ने 5 दिनों में 150.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है। फिल्म की अब तक की कमाई को देखकर ये तो साफ हो गया है कि फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का कारोबार कर लेगी। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करे तो ये आंकड़ा 225 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।

फिल्म की अब तक के कारोबार पर नजर डाले तो भारत में 'ब्रह्मास्त्र' ने पहले दिन 37 करोड़, दूसरे दिन 42 करोड़, तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन सबसे शानदार रहा है। तीसरे दिन ब्रह्मास्त्र ने 39.5 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया।

फिल्म में हर किरदार ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन के किरदार को भी काफी सराहना मिल रही है। वहीं, 'ब्रह्मास्त्र' में शाहरुख खान का 20 मिनट का कैमियो तो सोने पर सुहागा साबित हो रहा है। इसमें वह एक साइंटिस्ट बने हैं और उनके पास वानर अस्त्र की शक्ति है। शाहरुख ने अपने छोटे से किरदार में अपनी दमदार एक्टिंग से जान डाल दी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत