Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Update: दूसरे सोमवार को गिरी ‘परम सुंदरी’, ‘वॉर 2’ से आगे निकली रजनीकांत की ‘कुली’

बॉक्स ऑफिस अपडेट: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ की कमाई दूसरे सोमवार को गिरी। वहीं रजनीकांत की ‘कुली’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ से आगे बनी हुई है। जानें फिल्मों का ताज़ा कलेक्शन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 1:20:05

Box Office Update: दूसरे सोमवार को गिरी ‘परम सुंदरी’, ‘वॉर 2’ से आगे निकली रजनीकांत की ‘कुली’

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ को रिलीज़ हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं। कम बजट में बनी यह फिल्म अब तक अपना खर्च निकालने में कामयाब रही है और धीरे-धीरे आगे की कमाई कर रही है। हालांकि इसकी ओपनिंग उतनी धमाकेदार नहीं रही जितनी ‘सैयार’ जैसी हालिया रोमांटिक फिल्मों की थी, लेकिन धीरे-धीरे इसकी पकड़ मजबूत होती दिख रही है। दूसरी ओर, रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन–जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ अब अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रही हैं।

हल्की-फुल्की कहानी, दर्शकों को भा रही


तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी ‘परम सुंदरी’ एक मनोरंजक रोमांटिक फिल्म है, जिसकी टोन कई बार दर्शकों को ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ की याद दिलाती है। हालांकि कहानी में खास नयापन नहीं है, फिर भी फिल्म अपनी सादगी और हल्के-फुल्के अंदाज़ से दर्शकों को आकर्षित कर रही है।
फिल्म की कहानी

फिल्म के मुख्य किरदार परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और सुंदरी (जान्हवी कपूर) हैं। परम एक धनी घराने से ताल्लुक रखता है, जहां उसके पिता (संजय कपूर) हर बार उसके असफल बिज़नेस से निराश होते आए हैं। इस बार पिता ने उसे आखिरी अवसर दिया और परम ने निवेश किया एक सोलमेट ऐप में। इसी ऐप के ज़रिए उसे पता चलता है कि उसकी सोलमेट सुंदरी केरल में रहती है। दिल्ली से केरल की यात्रा पर निकलकर परम पहली ही मुलाकात में सुंदरी को दिल दे बैठता है। दोनों का रिश्ता परवान चढ़ने लगता है, लेकिन इसके साथ ही कहानी में मोड़ भी सामने आते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘परम सुंदरी’ की रफ्तार दूसरे सोमवार को धीमी हो गई। फिल्म ने इस दिन केवल 75 लाख रुपये जुटाए। 11 दिनों में इसकी कुल कमाई 46.75 करोड़ रुपये तक पहुंची है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म धीरे-धीरे कदम जमा रही है। रिलीज़ के 10 दिनों के भीतर इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 71.75 करोड़ रुपये रहा और 11वें दिन तक यह आंकड़ा 72 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया। इनमें से लगभग 17 करोड़ रुपये विदेशों से आए हैं।

‘वॉर 2’ का हाल

स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ऊंची थीं। 2019 की ‘वॉर’ के बाद आदित्य चोपड़ा ने इस सीरीज़ को स्पाई यूनिवर्स से जोड़ा था। लगभग 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड में हैं। हालांकि रिलीज़ के 26वें दिन यह फिल्म मात्र 3 लाख रुपये का कलेक्शन ही कर सकी। अब तक इसका घरेलू कलेक्शन 236.49 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 364.28 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।

रजनीकांत की ‘कुली’ का दबदबा


रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ की कमाई का ग्राफ अभी भी ‘वॉर 2’ से बेहतर है। 26वें दिन इसने 11 लाख रुपये की कमाई की। वर्ल्डवाइड स्तर पर फिल्म ने अपने बजट से कहीं अधिक, करीब 514.77 करोड़ रुपये का बिज़नेस कर लिया है। वहीं केवल भारत में इसका नेट कलेक्शन 284.57 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका